{"_id":"5ac50b994f1c1bd9618b589f","slug":"41522863001-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडियां कांड में दबिशों का दौर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडियां कांड में दबिशों का दौर जारी
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों की तलाश को सीबीआई ने झोंकी ताकत
- हर संभव पहलू पर जांच कर रही सीबीआई की टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
सीबीआई के लिए परेशानी का सबब बन चुके गुड़िया हत्याकांड की जांच में अब सीबीआई हर जगह हाथ पांव मार रही है। चरानियों से लेकर पुलिस के बनाए आरोपियों तक की हर गुंजाइश पर सीबीआई मशक्कत कर रही है। पिछले कुछ दिनों में सीबीआई ने प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दबिश दी है। यही नहीं, फॉरेंसिक रिपोर्टों का मिलान करने के लिए दिल्ली से और अफसर भी बुला लिए हैं। सीबीआई की कोशिश है कि 25 अप्रैल की हाईकोर्ट को स्टेटस रिपोर्ट देने की मियाद से पहले ही वह केस को किसी ठोस नतीजे तक ले जा सके। यही वजह है कि गायब चल रहे मंडी के युवक की तलाश में कांगड़ा तक छापे मारे जा चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी तक गायब चल रहे दो युवकों पर सीबीआई ने अपने शिकंजा कस लिया है। इनसे मिली जानकारी के आधार पर अब एक अन्य युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, जांच टीम पहले ही गुड़िया के गायब होने के वक्त स्कूल में चल रहे आयोजन में मौजूद शिक्षकों व अभिभावकों के प्रोफाइल स्कैन कर रही है। सूत्रों का कहना है कि इस आयोजन में शामिल कुछ लोगों से भी सीबीआई की टीम ने पूछताछ की जिसमें कुछ अहम जानकारी उनके हाथ लगी है। अब देखना यह है कि सीबीआई की यह मेहनत क्या रंग दिखाएगी।