{"_id":"5a0c46924f1c1bf4688bb6b1","slug":"41510753938-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना लीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना लीड
Updated Wed, 15 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंपो की चपेट में आई महिला की मौत
गगरेट के लोहारली में हादसा, स्कूटी से गिरी महिला को टैंपो ने कुचला
ऊना अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लोहारली में टैंपो की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव पोस्टमाटर्म के लिए ऊना भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुभाष निवासी ईसपुर अपनी पत्नी आशा देवी के साथ पेट्रोल पंप से स्कूटी में पेट्रोल डलवाकर निकल रहा था कि सड़क पर गगरेट की तरफ से आ रहे एक स्कूटी चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दौरान आशा देवी सड़क पर गिर गई और पंडोगा की तरफ से आ रहा टैंपो आशा देवी के ऊपर से गुजर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान स्कूटी चालक और टैंपो चालक मौके से फरार हो गए। हादसे में घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल महिला को लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल महिला ने ऊना अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।