फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   415 houses will be demolished for Baddi-Nalagarh forelane, govt will give double compensation amount

बद्दी-नालागढ़ फोरलेन के लिए तोड़े जाएंगे 415 मकान, सरकार देगी दोगुना मुआवजा राशि

Wed, 28 Apr 2021 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Apr 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
415 houses will be demolished for Baddi-Nalagarh forelane, govt will give double compensation amount
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के बद्दी-नालागढ़ फोरलेन की जद में 415 मकान आए हैं। इन भवनों के मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है। मूल्यांकन टीम इन मकानों का जो एस्टीमेट तैयार करेगी, उसकी दोगुना राशि मकान मालिकों को दी जाएगी। राष्ट्रीय प्राधिकरण विभाग इस मार्ग को 39 मीटर चौड़ा कर रहा है। इस मार्ग के बीच में आने वाली जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। अब जमीन पर बने मकानों का भी मूल्यांकन हो रहा है। इस मार्ग पर बद्दी से नालागढ़ तक 415 मकान आए हैं। एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अभी तक 200 मकानों का मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


जैसे ही इन मकानों का मूल्यांकन हो जाता है तो इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में भारी संख्या में उद्योग होने से राष्ट्रीय मार्ग पर यातायात की समस्या रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने 2014 में फोरलेन की मंजूरी दी थी। लेकिन लोगों के विरोध के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। हरियाणा सरकार ने अपने क्षेत्र में आने वाली दिक्कतों को दूर किया, जिसके बाद बद्दी से नालागढ़ 18 किलोमीटर मार्ग पर भी निर्माण प्रक्रिया तेज हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed