{"_id":"5b6ecfd64f1c1b54208b822f","slug":"40-subsidy-on-purchase-of-agricultural-equipment-up-to-rs-25-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये पर देने के लिए सस्ते मिलेंगे कृषि उपकरण, इतनी मिलेगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये पर देने के लिए सस्ते मिलेंगे कृषि उपकरण, इतनी मिलेगी सब्सिडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
अगर हिमाचल के बागवान किराये पर देने के लिए कृषि उपकरणों को खरीदते हैं तो उन्हें सरकार इस खरीद पर 40 प्रतिशत सब्सिडी देगी। यह सब्सिडी 25 लाख रुपये तक की धनराशि के उपकरणों की खरीद पर दी जाएगी।
विज्ञापन
पिछले दिनों राज्य मंत्रिमंडल ने इस योजना को भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के वार्षिक बजट में घोषणा की थी कि मजदूरों की कमी के कारण कृषि यंत्रीकरण समय की मांग है।
विज्ञापन
ऊंचे दाम के कारण बहुत से कृषक ट्रैक्टर, पॉवर वीडर, पॉवर टिलर जैसे उपकरण नहीं खरीद पा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश में कृषि उपकरण सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें किसान और बागवान किराये पर उपकरणों को प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन
इन केंद्रों की स्थापना के लिए हिमाचल के किसानों और युवा उद्यमियों को 25 लाख रुपये की धनराशि की मशीनरी पर 40 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में दो दिन पहले हुई बैठक में इस योजना को भी मंजूरी दी गई है।