फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   40 encroachments removed from the banks of NH Shimla-Rampur

Shimla News: एनएच शिमला-रामपुर के किनारे से हटाए 40 कब्जे

Tue, 25 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
40 encroachments removed from the banks of NH Shimla-Rampur
हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई
विज्ञापन

विभाग ने 51 अतिक्रमणकारियों को जारी किए थे नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर लोक निर्माण विभाग ने पुलिस की सहायता से राष्ट्रीय राजमार्ग-05 शिमला-रामपुर पर ढली से कुफरी तक लगे अवैध ठेलों और अस्थायी दुकानों को हटा दिया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 40 अवैध ठेले और रेहड़ी वालों को सड़क किनारे से हटाया गया।

लोक निर्माण विभाग ने 51 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था। इसमें हसन वैली, चाराबड़ा, ठंडा नाला, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से लेकर कुफरी तक हाईवे के किनारे से लोगों को अपने अवैध ढांचे हटाने को कहा था। बावजूद इसके कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया जिसके बाद विभाग ने पुलिस बल की सहायता से यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जताने की कोशिश की लेकिन पुलिस की मौजूदगी में सारी प्रक्रिया शांत तरीके से निपट गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हाईवे पर अतिक्रमण से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है।
विज्ञापन



समय-समय पर होगा निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नेत्र प्रकाश ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नेशनल हाईवे के आसपास अतिक्रमण न हो इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह सड़क किनारे अवैध कब्जा न करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article