फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4 more youths returns back home from Riyadh of Saudi Arabia

सऊदी अरब के रियाद से 4 और युवकों की वतन वापसी

Thu, 07 Feb 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
4 more youths returns back home from Riyadh of Saudi Arabia

सऊदी अरब के शहर रियाद में बंधक बनाए गए 14 में से चार और युवकों की 75 दिनों बाद बुधवार की सुबह वतन वापसी हो गई है। सऊदी अरब से लौटे सुंदरनगर के गांव जड़ोल निवासी रविकांत (26), कनैड के श्याम लाल (40), रती के बिक्रम चंद (42) और भूपेंद्र कुमार(40) के घर पहुंचने पर उनके परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली है। घर लौटते ही इन चारों युवकों ने सुंदरनगर थाने में जाकर बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन


वहीं, तीन युवक अभी भी रियाद में ही फंसे हुए हैं, जिन्हें छुड़ाने के लिए साथी युवकाें ने सरकार से मांग की है। रविकांत व बिक्रम चंद ने कहा कि एजेंटों ने उनसे 90 हजार रुपये लिए थे। उन्हें टूरिस्ट वीजा देकर सऊदी अरब भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि जेल में बिताए दो महीने उनके लिए जीते जी नरक में जीने जैसे थे। उन्होंने कहा कि जेल में कैद लोगों को प्रशासन की ओर से मेडिकल सुविधा भी नहीं दी जाती है। सिर्फ शूगर व ब्लड प्रेशर के मरीजों का ही कभी कभार चेकअप होता है। जेल में बंद लोगों को सिर्फ मांसाहार परोसा जाता है। 

विज्ञापन

सूखे चावल खाकर गुजारा करना पड़ता है

 शाकाहारी लोगों को सूखे चावल खाकर गुजारा करना पड़ता है। श्याम लाल ने कहा कि उन्हें सऊदी मालिक ने जेल से बाहर निकाल कर काम पर लगा दिया था। उससे 12 घंटे तक लगातार काम करवाया जाता रहा।

उन्होंने कहा कि सुंदरनगर के एजेंटों के माध्यम से सऊदी अरब गए 14 युवकों में से 3 युवक तनुज निवासी छजवारे, देवेंद्र निवासी सिहली व पवन निवासी मलोह अभी भी वीजा समाप्त होने के बाद रियाद में फंसे हुए हैं।इन युवकों ने प्रदेश व केंद्र सरकार से मांग की है कि सऊदी अरब में फंसे अन्य हिमाचली युवाओं को भी जल्द स्वदेश लाने का इंतजाम किया जाए। 

सऊदी अरब से लौटे चारों युवक रविकांत, श्याम लाल, बिक्रम चंद और भूपेंद्र कुमार घर लौट आए हैं। इन युवकों ने एजेंटों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। - सुंदरनगर कार्यकारी थाना प्रभारी विनोद कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed