फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   4.93 lakh students will appear in first to eighth class exam in himachal

हिमाचल: 4.93 लाख विद्यार्थी देंगे पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं

Wed, 30 Sep 2020 04:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
4.93 lakh students will appear in first to eighth class exam in himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 4.93 लाख विद्यार्थियों की गुरुवार से फर्स्ट टर्म परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। 50 अंकों की परीक्षा के लिए करीब सवा चार लाख विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भेजे जाएंगे। मोबाइल फोन की सुविधा से वंचित शेष विद्यार्थियों को शिक्षकों की ओर से घर पर प्रश्नपत्र पहुंचाए जाएंगे।विद्यार्थियों को दो घंटे के निर्धारित समय में परीक्षा पूरी कर उत्तर पुस्तिका की फोटो खींचकर व्हाट्सएप के माध्यम से ही शिक्षक को भेजनी होगी। पहली से पांचवीं कक्षा की परीक्षा एक से छह अक्तूबर तक चलेंगी।

विज्ञापन


छठी से आठवीं कक्षा की अंतिम परीक्षा दस अक्तूबर को होगी। 17 अक्तूबर तक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। जिस तर्ज पर नौंवी से जमा दो कक्षा की परीक्षा ली गई हैं, उसी प्रक्रिया को अपनाते हुए पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं होंगी। जो विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें शिक्षक घर जाकर प्रश्नपत्र मुहैया करवाएंगे। जो विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा करेंगे। उन्हें फोटो भेजने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को अपने अभिभावकों के माध्यम से स्कूलों में भी जमा करवाना होगा। 26 सितंबर तक करवाई गई ऑनलाइन पढ़ाई के आधार पर ही परीक्षा होगी।
विज्ञापन

 

छठी से आठवीं  कक्षा की डेटशीट

कक्षा                       विषय                   दिनांक
पहली से आठवीं        हिंदी                    एक अक्तूबर
पहली से आठवीं       गणित                   तीन अक्तूबर
पहली से आठवीं      अंग्रेजी                   पांच अक्तूबर
पहली से आठवीं       ईवीएस/विज्ञान        छह अक्तूबर
छठी से आठवीं        सामाजिक विज्ञान     सात अक्तूबर
छठी से आठवीं        संस्कृत                  आठ अक्तूबर
छठी से आठवीं        ड्राइंग                     नौ अक्तूबर
छठी से आठवीं    हिमाचल लोक संस्कृति   दस अक्तूबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed