Shimla: दीक्षांत समारोह में इग्नू के 130 विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट
निगम बिहार स्थित इंजीनियर भवन में आयोजित दीक्षांत समारोह में एचपीयू के कार्यवाहक कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। प्रो. बंसल ने इग्नू की दूरस्थ शिक्षा सुविधा, अध्ययन सामग्री और विद्यार्थी सहायता सेवाओं के उत्कृष्ट संचालन की सराहना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र का मंगलवार को 37वां दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें प्रदेश के 130 विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। निगम बिहार स्थित इंजीनियर भवन में आयोजित दीक्षांत समारोह में एचपीयू के कार्यवाहक कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। प्रो. बंसल ने इग्नू की दूरस्थ शिक्षा सुविधा, अध्ययन सामग्री और विद्यार्थी सहायता सेवाओं के उत्कृष्ट संचालन की सराहना की। समारोह में हिमाचल से कुल 12,071 शिक्षार्थी डिग्री / डिप्लोमा प्राप्त करने के योग्य पाए गए थे, इनमें से 1,715 ने पंजीकरण करवाया था, लेकिन 130 छात्रों ने समारोह में हिस्सा लिया।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. जोगिंद्र कुमार यादव ने शैक्षणिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह का संचालन सहायक कुलसचिव डॉ. कुसुम सरस्वाल ने किया। दीक्षांत समारोह में क्षेत्रीय केंद्र शिमला के तहत अध्ययन केंद्र हमीरपुर और अध्ययन केंद्र बंजार को वर्ष 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय निदेशक जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि इग्नू में वर्ष 2023 में प्रदेश भर में 56 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश किया। वर्ष 2022 में प्रवेश लेने वालों की संख्या 52 हजार थी।
प्रतियोगी परीक्षा के साथ पूरी हो गई डिग्री
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ इग्नू के बीए ऑनर्स कोर्स की पढ़ाई पूरी हो गई, इससे अब कई परीक्षाओं के लिए पात्र हो गया हूं।-अभिषेक, बीए ऑनर्स
ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा से आसान हुआ डिग्री पूरी करना
इग्नू के स्टडी मटीरियल और ऑनलाइन कक्षाओं जैसी सुविधा से बीएससी की परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिली, कब डिग्री पूरी हो गई पता ही नहीं चला।-डिंपल चौहान, बीएससी डिग्री
आगे भी इग्नू से जारी रखूंगा पढ़ाई
अपनी परीक्षाओं की तैयारी के साथ इग्नू से यूजी कोर्स पूरा किया। अब आगे भी अपनी शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने के लिए इग्नू से पढ़ाई जारी रखूंगा।-चरणजीत सिंह, बीए मेजर अर्थशास्त्र
सेना से सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद रोहड़ू टिक्कर के कैलाश चौहान ने इग्नू से पढ़ाई जारी रखी और समारोह में मुख्यातिथि के हाथों से मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस एंड इन्फार्मेशन साइंस की डिग्री प्राप्त की। बोले- डिग्री प्राप्त करके अच्छा लगा, आगे भी पढ़ाई जारी रखूंगा।