{"_id":"61d72d70044fd11485440313","slug":"37-new-case-of-corna-shimla-news-sml395911040","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में एकसाथ आए कोरोना के 37 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में एकसाथ आए कोरोना के 37 मामले
विज्ञापन
एक युवक आईजीएमसी किया शिफ्ट, अधिकतर को बुखार और जुकाम की दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में कोरोना का कहर बरपना शुरू हो गया है। वीरवार को शहर से ही एकसाथ कोरोना के 37 मामले आए। पूरे जिले से 43 मामले हैं। एकाएक मामले बढ़ने के बाद शहर के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
भराड़ी में रहने वाले एक 34 साल के व्यक्ति को गंभीर हालत में एंबुलेंस से आईजीएमसी शिफ्ट लाया गया है। इसका अब डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।
अधिकांश लोगों में बुखार और जुकाम की समस्या है। लिहाजा यह व्यक्ति जब जांच के लिए अस्पताल आ रहे हैं तो कोविड टेस्ट करने पर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। वीरवार को मशोबरा से सर्वाधिक आठ और रुल्दुभट्ठा से छह मामले आए। इसके अलावा सेना अस्पताल और न्यू शिमला से 4-4, खलीनी और आईजीएमसी से 3-3 तथा विकासनगर, छोटा शिमला, संजौली, डीडीयू से 2-2 और पंथाघाटी से एक मामला आया है। इसके अलावा ऊपरी शिमला के कुमारसैन से 3, मतियाना के अलावा सोलन और मंडी से 1-1 मामला आया है।