फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   36 sheep and goats swept away due to breaking of the puliya culvert in Dodra Kwar Shimla

शिमला: डोडरा क्वार में पुलिया टूटने से 36 भेड़-बकरियां बहीं

Tue, 22 Jun 2021 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू
अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Jun 2021 08:50 PM IST
सार

ग्राम पंचायत क्वार के प्रधान कमल सिंह ने प्रशासन को भेड़पालक को हुए नुकसान की सूचना दी है। उन्होंने प्रशासन से भेड़ पालक को मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
36 sheep and goats swept away due to breaking of the puliya culvert in Dodra Kwar Shimla
खड्ड(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार की क्वार पंचायत में खड्ड़ पर बने कच्चे पुल के टूटने से गांव के 36 भेड़- बकरियां नदी में बह गईं।  हादसे में भेड़ पालक बाल बाल बच गए। भेड़पालकों की ओर से प्रशासन को दी गई सूचना में बताया गया कि खड्ड में बारिश के बाद पानी का बहाव काफी तेज था। पुल टूटने के बाद 36 भेड बकरियां एक साथ पानी की तेज बहाव में गिर गई।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत क्वार के प्रधान कमल सिंह ने प्रशासन को भेड़पालक को हुए नुकसान की सूचना दी है। उन्होंने प्रशासन से भेड़ पालक को मुआवजे की मांग की है। एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा नें हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed