{"_id":"60d1ffc18ebc3e335b68ed51","slug":"36-sheep-and-goats-swept-away-due-to-breaking-of-the-puliya-culvert-in-dodra-kwar-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: डोडरा क्वार में पुलिया टूटने से 36 भेड़-बकरियां बहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: डोडरा क्वार में पुलिया टूटने से 36 भेड़-बकरियां बहीं
Tue, 22 Jun 2021 08:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू
अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Jun 2021 08:50 PM IST
सार
ग्राम पंचायत क्वार के प्रधान कमल सिंह ने प्रशासन को भेड़पालक को हुए नुकसान की सूचना दी है। उन्होंने प्रशासन से भेड़ पालक को मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
खड्ड(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार की क्वार पंचायत में खड्ड़ पर बने कच्चे पुल के टूटने से गांव के 36 भेड़- बकरियां नदी में बह गईं। हादसे में भेड़ पालक बाल बाल बच गए। भेड़पालकों की ओर से प्रशासन को दी गई सूचना में बताया गया कि खड्ड में बारिश के बाद पानी का बहाव काफी तेज था। पुल टूटने के बाद 36 भेड बकरियां एक साथ पानी की तेज बहाव में गिर गई।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत क्वार के प्रधान कमल सिंह ने प्रशासन को भेड़पालक को हुए नुकसान की सूचना दी है। उन्होंने प्रशासन से भेड़ पालक को मुआवजे की मांग की है। एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा नें हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है।
विज्ञापन