{"_id":"5b72ba8642c7921af703ea95","slug":"35-new-cases-of-dengue-reported-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का प्रकोप, दो दिन में 35 नए मरीज, 803 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का प्रकोप, दो दिन में 35 नए मरीज, 803 पहुंचा आंकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा। आधे हिमाचल में इस बीमारी से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 800 पार हो गया है। पिछले दो दिन में डेंगू के नए 35 मरीज सामने आए हैं। विभाग ने 143 सैंपल लिए थे।
विज्ञापन
सरकारी अलर्ट और स्वास्थ्य महकमे के तमाम प्रयासों के बाद भी डेंगू थम नहीं रहा। सोलन और बिलासपुर में डेंगू का कहर सबसे ज्यादा है। सोलन में अब तक 393 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
बिलासपुर में यह आंकड़ा 380 के पार हो चुका है।मंडी अस्पताल में 4 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सिरमौर में भी डेंगू का एक मामला सामने आया है। आईजीएमसी में 9 और टांडा मेडिकल कॉलेज में 11 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) और अस्पताल प्रशासन को डेंगू को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। हिमाचल में अब तक 2720 लोगों के सैंपल जुटाए गए हैं। इनमें 803 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है।
डेंगू के लक्षण
डेंगू बुखार एक वायरस के जरिये संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है
बुखार, तेज सिर दर्द, आंख के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
शरीर में छोटे -छोटे दाने होना
कभी-कभी डेंगू हल्का बुखार लगता है, फिर बहुत तेज भी हो सकता है
डेंगू को लेकर अस्पताल प्रशासन और सीएमओ को अलर्ट किया गया है। सभी अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। बीमारी पर काबू पाने के हर संभव प्रयास जारी हैं। - बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य