फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   32 New case in shimla

जिले में कोरोना के 32 नए मामले, कसुम्पटी से दस केस

Tue, 04 Jan 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
32 New case in shimla
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दिए एहतियात बरतने के निर्देश
विज्ञापन

एक होटल कर्मी भी पॉजिटिव, मशोबरा किया शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के एक साथ 32 मामले आए। इनमें शिमला से ही तीस मामले हैं। अकेले कसुम्पटी के एक संस्थान से दस कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को एहतियातन डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यह लोग बाहर से आए हैं। लिहाजा विभाग की टीम ने सभी के टेस्ट करवाए जिसमें दस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सेना अस्पताल और मशोबरा में सर्वाधिक 5-5 मामले पॉजिटिव आए हैं। बताया जा रहा है कि मशोबरा के कई इलाकों में कोरोना के मामले बढे़ हैं। मंगलवार को जांच के लिए आए एक परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव निकले हैं। इस परिवार का एक सदस्य हाल ही में दिल्ली से लौटा है। इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इसके अलावा एक होटल में काम करने वाला मजदूर भी संक्रमित निकला है। इसे भी कोविड सेंटर मशोबरा भेजा है। निजी होटल में काम करने वाले इस मजदूर को संचालकों ने होटल में रखने से मना कर दिया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड सेंटर में दाखिल किया है।
विज्ञापन

लोगों के पॉजिटिव आने की मिली है जानकारी
एसडीएम ग्रामीण बाबू राम ने बताया कि कसुम्पटी से दस लोगों के पॉजिटिव आने की जानकारी मिली है। कंटेनमेंट जोन बनाने से पहले इसको लेकर विस्तृत जानकारी ली जा रही है। इसमें कई पहलुओं को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28239 लोग हो चुके संक्रमित
जिले में अब तक 28239 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। 128 एक्टिव केस हैं। 27450 ठीक हो गए हैं और 657 की मौत हो चुकी है।
वैक्सीन से नहीं हुआ कोई रिएक्शन
चौबीस घंटे के दौरान शहर के अंदर किसी भी बच्चे के कोरोना वैक्सीन लगने के बाद बीमार होने की सूचना नहीं है। न ही किसी तरह का रिएक्शन और तबीयत खराब की शिकायत स्वास्थ्य विभाग को मिली है। विभाग का दावा है किसी भी गंभीर लक्षणों को लेकर कोई बच्चा अस्पताल नहीं आया।

टिक्कर में नहीं होगा आज सेशन
ऊपरी शिमला में बर्फबारी के बाद टिक्कर में दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य अधिकारियों ने देर शाम सूचना दी थी कि बुधवार को शायद ही सेशन हो पाए। बर्फबारी कम रही तो बच्चों की वैक्सीनेशन की जाएगी। इसके अलावा रोहड़ू में सेशन पहले की तरह चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed