फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   32 candidates in election ground for 10 posts of Zilla Parishad Lahaul-Spiti

जिला परिषद लाहौल-स्पीति के 10 पदों के लिए चुनाव मैदान में 32 उम्मीदवार

Wed, 22 Sep 2021 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Sep 2021 08:13 PM IST
सार

पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गणना 4 अक्तूबर को होगी। पंचायत समिति पांगी जिला चंबा के कुल 15 सदस्यों के लिए 60 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानों के 19 पदों के लिए 96 उम्मीदवार और उप प्रधान के 19 पदों के लिए 92 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
32 candidates in election ground for 10 posts of Zilla Parishad Lahaul-Spiti
लाहौल में गांव-गांव जाकर वोट मांग रहे प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. केवल राम सैहजल ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं चुनाव में जिला परिषद लाहौल-स्पीति के 10 पदों के लिए 32 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पंचायत समिति केलांग के कुल 15 सदस्यों में एक पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। शेष 14 पदों के लिए 31 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधान के 32 पदों में से 8 ग्राम पंचायतों के प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।  शेष 24 पदों के लिए 73 उम्मीदवार और उप प्रधानों के 32 पदों में से 6 ग्राम पंचायतों के उप प्रधान निर्विरोध चुने हैं। शेष 24 पदों के लिए 77 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ग्राम पंचायतों सदस्यों के 160 पदों में से 137 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन


16 पदों पर कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है और  शेष 7 पदों के लिए 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उप चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों के 71 पदों में से 39 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने हैं।  7 पदों पद कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है और  शेष 25 पदों के लिए 52 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव ने कहा कि मतदान 29 सितंबर, 2021 और 1 अक्तूबर, 2021 को प्रात: 7.00 बजे से 3.00 बजे तक करवाया जाएगा। प्रधान,  उपप्रधान और पंचायत सदस्य के पद की मतगणना मतदान के तुरंत बाद पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी।  पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गणना 4 अक्तूबर को होगी। पंचायत समिति पांगी जिला चंबा के कुल 15 सदस्यों के लिए 60 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानों के 19 पदों के लिए 96 उम्मीदवार और उप प्रधान के 19 पदों के लिए 92 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


दिव्यांग मतदाताओं के लिए आधुनिक तकनीक इस्तेमाल होगी: सुशील चंद्र 
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने हिमाचल प्रदेश में अन्य मतदाताओं की तुलना में दिव्यांगजनों का मतदान प्रतिशत अधिक होने की सराहना की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आने वाले चुनावों में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं जुटाने के साथ ही आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया जाएगा। वे चुनाव आयोग की ओर से ‘सुगम्य चुनाव पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। इसमें संपूर्ण चुनाव आयोग और देश के वरिष्ठ विकलांगता विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष और सुगम्य चुनाव के राज्य कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अजय श्रीवास्तव ने किया। मंगलवार देर शाम तक हुई इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी सी. पालरासु, अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दलीप नेगी एवं नीलम दुल्टा और ओएसडी नीरज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग का प्रबंध राज्य चुनाव विभाग के कांफ्रेंस हॉल में किया गया था। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ साल में दिव्यांग मतदाताओं के लिए बाधा रहित वातावरण बनाने के उद्देश्य से हिमाचल में काफी काम किया गया है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों प्रदेश में 74 प्रतिशत दिव्यांगजनों ने वोट डाले, जबकि अन्य वोटरों का मतदान प्रतिशत 72 था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed