फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बेबी केयर किट

बेबी केयर किट

Mon, 25 Feb 2019 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
बेबी केयर किट
दो सौ बेबी किट की भेजी
विज्ञापन

डिमांड, मिली सिर्फ साठ
केएनएच में हांफी अटल आशीर्वाद योजना
डीडीयू अस्पताल में नहीं दी जा रही बेबी किट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल आशीर्वाद योजना के तहत अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में बेबी केयर किट नहीं है। प्रदेश के सबसे बड़े मातृ एवं शिशु अस्पताल केएनएच में भी विभाग मात्र 60 किटें ही मुहैया करवा पाया है। अस्पताल प्रबंधन ने 200 किट की डिमांड भेजी थी।
अब दावा किया जा रहा है कि मंगलवार को दोबारा से किट का स्टॉक मंगवाया जाएगा। जोनल अस्पताल डीडीयू में किट को लेकर कोई जानकारी प्रबंधन ने नहीं दी है। जिला में बेबी केयर किट उपलब्ध करवाने का जिम्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला को सौंपा है। इन्हें सरकार ने नोडल अधिकारी बना रखा है। लेकिन अटल के नाम पर शुरू की इस योजना के तहत पर्याप्त मात्रा में किट मुहैया नहीं करवाई जा रही।
विज्ञापन

सोमवार को कमला नेहरू अस्पताल में जो किट मुहैया करवाई है वह महज दो या तीन दिन का कोटा है। दूसरी ओर बाकी अस्पतालों में बेबी किट नहीं है। इससे साफ है कि विभाग इस योजना को लेकर कितना सजग है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘शुभारंभ के एक हफ्ते बाद हांफी अटल आशीर्वाद योजना’ को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद केएनएच में स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर तक गाड़ी भिजवाकर किट मुहैया करवा दी थी लेकिन बाकी अस्पतालों में बेबी किट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक केएनएच डॉ. अंबिका चौहान ने कहा कि अस्पताल के लिए 60 बेबी किट मिल चुकी हैं। हालांकि किट की डिमांड अधिक थी। मंगलवार को दोबारा से किट मंगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed