फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बर्फबारी के पूर्वानुमान से वीकएंड पर गुलजार रहेगी हिल्सक्वीन

सैलानियों से गुलजार हुई हिल्स क्वीन, पर्यटन कारोबारी उत्साहित

Thu, 10 Jan 2019 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 10 Jan 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के पूर्वानुमान से वीकएंड पर गुलजार रहेगी हिल्सक्वीन

मौसम विभाग ने इस वीकें ड पर शिमला में दोबारा बर्फबारी की संभावना जताई है। शिमला में बर्फ गिरने की सूचना के बाद भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। इस वीकएंड पर भी शिमला में सैलानियों का जमावड़ा लगने की उम्मीद है। सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। बर्फबारी का सीजन शहर के पर्यटन कारोबारियों के लिए राहत लेकर आया है।

विज्ञापन


समर टूरिस्ट सीजन के दौरान शहर में जल संकट के कारण कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ था। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान पहले क्रिसमस फिर न्यू ईयर सैलिब्रेशन और अब वीकें ड पर हो रही बर्फबारी से शिमला सैलानियों से गुलजार है। नए साल में हुई बर्फबारी के बाद सैलानियों के शिमला आने का क्रम जारी है। विशेषकर वीकें ड पर भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। इस वीकें ड पर भी मौसम विभाग ने हिमपात की संभावना जताई है। जिसके बाद भारी संख्या में सैलानी के शिमला पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कुफरी और नारकंडा का रुख कर रहे सैलानी
हिमपात में अठखेलियां करने के लिए सैलानी शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा का रुख कर रहे हैं। रोजाना सैकड़ों वाहन शिमला से सैलानियों को लेकर कुफरी और नारकंडा की ओर रवाना हो रहे हैं। बीते रविवार को हुई बर्फबारी के बाद अब शिमला में बर्फ पिघल चुकी है लेकिन कुफरी और नारकंडा में अभी भी बर्फ मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed