{"_id":"5b84366642c792462d134af2","slug":"31535391334-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी सब्सिडी न मिलने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी सब्सिडी न मिलने से लोग परेशान
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ता गैस सब्सिडी के लिए भटकने को विवश
कोटखाई के वरिष्ठ नागरिक को छह माह से नहीं मिली सब्सिडी
आरबीआई में शिकायत करने का दिया जा रहा सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एलपीजी सब्सिडी न मिलने से शिमला के गैस उपभोक्ता परेशान हैं। जिला शिमला के कई क्षेत्रों से लोगों के बैंक खातों में एलपीजी सब्सिडी न आने की शिकायतें मिल रही हैं। कोटखाई के 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जयराम शर्मा छह महीने से एलपीजी सब्सिडी बैंक खाते में न आने से परेशान हैं। गैस एजेंसी और बैंक के चक्कर काटने के बाद परेशान होकर उन्होंने इंडियन ऑयल कारपोरेशन को शिकायत की है, लेकिन यहां भी सुनवाई नहीं हो पाई।
उपभोक्ता का कहना है कि पेंशन से उनके परिवार का गुजारा चलता है। मार्च से उनके बैंक खाते में एलपीजी सब्सिडी नहीं आ रही। जब उन्होंने गैस एजेंसी में इसकी शिकायत की तो पहले कहा गया कि कंप्यूटर में खराबी से दिक्कत पेश आ रही है। इसके बाद जब दोबारा सिलेंडर लेने पर सब्सिडी नहीं आई तो कहा गया कि बैंक खाते से आधार लिंक करवाना पडे़गा। मामले की शिकायत आईओसी सेे की गई तो आधार नंबर लिंकिंग एप्लीकेशन फार्म भरने का सुझाव दिया गया। फार्म भरने के बाद स्टेट बैंक में एलपीजी सब्सिडी के लिए आधार कार्ड लिंक करवा दिया गया। संबंधित दस्तावेज आईओसी को भेजने के बाद अब कॉरपोरेशन के जिम्मेदार अधिकारी सब्सिडी न मिलने की शिकायत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में करने का सुझाव दे रहे हैं।
तलब की जाएगी मामले की रिपोर्ट : डीसी
एलपीजी सब्सिडी खाते में न आने से अगर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है तो इसकी जांच करेंगे। संबंधित अधिकारियों से इस मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की जाएगी। सब्सिडी के लिए लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
- अमित कश्यप, उपायुक्त शिमला
सब्सिडी खाते में न जाने की मिल रही हैं शिकायतें : मानसी
बैंक खातों में एलपीजी सब्सिडी न जाने की शिकायतें मिल रही हैं। कई मामलों में बैंक अकाउंट मैपिंग इन एक्टिव होने से समस्या आ रही है। नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया से बैंक अकाउंट मैपिंग भी जरूरी है। हमने आरबीआई को शिकायत भेजी है। उपभोक्ता को भी अपना पक्ष आरबीआई के समक्ष रखने को कहा है।
- मानसी ढिल्लो
एरिया मैनेजर, इंडियन ऑयल कारपोरेशन