फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डंगा धंसने से हिमुडा कालोनी को खतरा, डीएफओ का घेराव

हिमुडा कालोनी में डंगा धंसा, कई घरों को खतरा, डीएफओ का घेराव

Sat, 11 Aug 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Aug 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
डंगा धंसने से हिमुडा कालोनी को खतरा, डीएफओ का घेराव

विकासनगर की हिमुडा कालोनी में एक और डंगा धंसने से कई परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। कालोनी के ब्लॉक नंबर सी-20 से सटा डंगा शुक्रवार सुबह धंस गया। इससे बिजली के पोल में भी शार्ट सर्किट हो गया। डंगा धंसने से ब्लॉक में रहने वाले पांच परिवार संकट में आ गए हैं। साथ ही आसपास के दूसरे भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। पिछले हफ्ते भी इसी कालोनी में डंगा धंस गया था। सूचना मिलते ही डिप्टी मेयर राकेश शर्मा और डीएफओ शहरी इंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि भवन के आगे एक खतरनाक पेड़ है जो कभी भी गिर सकता है। डंगा धंसने से इस पेड़ की जड़ें हिल गई हैं। यदि पेड़ गिरा तो भवन धराशायी हो सकता है। डीएफओ ने कहा कि अभी पेड़ नहीं काट सकते। निगम की ट्री कमेटी से इसे काटने की अनुमति मिलने पर ही कुछ कर पाएंगे।
विज्ञापन


इस पर लोग भड़क गए और डीएफओ का घेराव कर दिया। कहा कि मेयर ने तो आपको काटने को कह दिया था, फिर अब क्यों पेड़ नहीं काट सकते। मामला बढ़ने पर डीएफओ ने कहा कि यह एरिया उनके अधीन नहीं आता। लोगों ने पूछा कि फिर आप क्या करने आए हैं? इसके बाद डीएफओ यहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर के कहने पर भी नहीं काटा पेड़
दरक चुके भवन में संजय कुमार, कमल कुमार और इंदु समेत पांच परिवार रहते हैं। तीन फ्लैट फिलहाल खाली हैं। स्थानीय पार्षद रचना ने कहा कि कालोनी के लोगों ने मेयर को यह पेड़ दिखाया था। मेयर ने इसे काटने को भी कह दिया था। लेकिन वन विभाग ने नहीं काटा। चार दिन बाद विभाग ने कहा कि हिमुडा से एनओसी लेकर आओ। दिनभर हिमुडा के दफ्तर में रहे और एनओसी ली।

वन विभाग को एनओसी दिखाई तो अब कह रहे हैं कि हिमुडा वाले ही काटेंगे। पार्षद ने कहा कि दोनों महकमों की लड़ाई से जनता परेशान है। हिमुडा के अधिशासी अभियंता संदीप सेन ने कहा कि शिकायत मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। पेड़ को कटवा दिया गया है। हमने इस कालोनी को एमसी को हैंडओवर कर दिया है।


मौके पर पहुंची मेयर और फिर कटा पेड़
दोपहर करीब 12 बजे मेयर कुसुम सदरेट भी मौके पर पहुंची। लोगों ने पूछा कि पेड़ अब तक नहीं हटा है। मेयर ने हिमुडा और वन अधिकारियों से बात की और तुरंत इसे हटाने को कहा। शाम तक इसे हटा लिया गया। लेकिन डंगा धंसने से भवन को खतरा बरकरार है। लोगों ने कहा कि जब एमसी हमसे टैक्स लेता है तो डंगा भी एमसी ही लगाएगा। पूछा कि आखिर हिमुडा कालोनियों का रखरखाव निगम क्यों नहीं करता। मेयर ने लोगों को भरोसा दिलाया कि कालोनी के इस डंगे की मरम्मत भी एमसी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed