{"_id":"5b2fd4324f1c1b694d8b8391","slug":"31529861170-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग-क्यायू सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ने पर रद्द होगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग-क्यायू सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ने पर रद्द होगा टेंडर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्र की बाग-क्यालू सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ने पर ठेकेदार का टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। ठेकेदार की सिक्योरिटी भी जब्त की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को चेताया है कि अगर निर्माण अधूरा छोड़ा तो फिर से टेंडर करवाए जाएंगे। अभी ठेकेदार ने उक्त सड़क का निर्माण बंद कर दिया है। मशीनरी भी उठा ली है।
विज्ञापन
बाग पंचायत के क्यालू गांव के लोगों को सड़क सुविधा देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोक निर्माण विभाग को सड़क बनाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए विभाग ने 2017 में टेंडर प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
कुछ महीनों बाद साल 2018 में कुछ किलोमीटर कटिंग कर ठेकेदार ने अप्रैल माह में सड़क निर्माण रोक दिया। सड़क की कटिंग करने वाली मशीनों को भी ठेकेदार निर्माणस्थल से हटा लिया। इस पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने दिया था अतिरिक्त बजट- सड़क निर्माण के लिए विभाग के पास सिर्फ 75 लाख की राशि मौजूद थी। कम राशि होने के चलते पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने एक करोड़ का और बजट दिया। अभी तक कार्य में सिर्फ 56 लाख की राशि खर्च हुई है। विभाग के पास 1 करोड़ 19 लाख की राषि शेष मौजूद है। अगर ठेकेदार सड़क निर्माण को अधूरा छोड़ता है तो उसकी करीब 5 लाख की सिक्योरिटी विभाग जब्त कर देगा।
निर्माण शुरू नहीं किया तो रद्द होंगे टेंडर . चौहान
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अशोक चौहान ने कहा कि अगर ठेकेदार बाग-क्यालू सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ेगा तो उसकी सिक्योरिटी जब्त कर दोबारा नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।