फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ख् शबर

ख् शबर

Mon, 25 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
ख्
शबर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)।
ककीरा-चुवाड़ी सड़क पर घटासनी के समीप एक वैन के 150 मीटर खाई में गिरने से चुवाड़ी कॉलेज की एक छात्रा की मौत हो गई।
हादसे में पांच छात्राएं भी घायल हो गई हैं। इनमें से दो गंभीर घायलों को पठानकोट रेफर किया गया है। सभी छात्राएं लिफ्ट लेकर कॉलेज जा रही थीं। हादसा सोमवार सुबह पेश आया।
मृतक छात्रा की पहचान रेणु बाला पुत्री लाल सिंह गांव भरमाला, भटियात के रूप में हुई है। घायलों में
सिमरन थापा पुत्री अरविंद थापा निवासी चलामा, शिखा पुत्री सुरेंद्र निवासी कमलाड़ी, अंकिता पुत्री तिलक राज निवासी भटमाल, नेहा पुत्री गणेश निवासी भरमाला, और अंजलि पुत्री हर्ष बहादुर निवासी गाते, सदवां शामिल है। रेणु बाला की घटनास्थल पर ही मौत हो
विज्ञापन

गई थी।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वामी हरिगिरी अस्पताल ककीरा ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल सिमरन और नेहा को पठानकोट रेफर किया गया है। चालक को मामूली खरोंचे आई हैं। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संजय कुमार निवासी बड़ेल, भटियात सोमवार सुबह चुवाड़ी जा रहा था। गाड़ी में छह लड़कियों ने लिफ्ट ली थी। जैसे ही गाड़ी घटासनी के समीप पहुंची तो चालक संजय ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी लुढ़क गई। हादसे में रेणु बाला की मौके पर मौत हो गई। पांच छात्राएं घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। पठानकोट में उपचार के दौरान घायल सिमरन की भी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर का कहना है कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed