फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   परवाणू कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा, उलझे कार्यकर्ता

परवाणू कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा, उलझे कार्यकर्ता

Sun, 09 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
परवाणू कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा, उलझे कार्यकर्ता
परवाणू (सोलन)। परवाणू शहरी व ग्रामीण कांग्रेस की बैठक रविवार को नगर परिषद के सामुदायिक भवन में हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के बारे चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस टिकट के दावेदार विनोद सुल्तानपुरी की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर कोसा। इस पर सुल्तानपुरी समर्थक एक कार्यकर्ता ने परवाणू कांग्रेस टिप्पणी की जिस पर जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े। उसके बाद वक्ताओं ने सुल्तानपुरी को छोड़कर परवाणू से अलग उम्मीदवार देने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि वह पार्टी के बंधुआ मजदूर नहीं हैं जो बेइज्जत होने के बाद भी ऊपर से थोपे गए उम्मीदवार की मदद करते रहेंगे। उसके बाद बैठक में फैसला लिया गया की परवाणू कांग्रेस अलग से उम्मीदवार देगी जोकि टिकट के लिए अप्लाई करेंगे जिसकी परवाणू कांग्रेस पूरी मदद करेगी। बैठक में नगर परिषद् परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, उपाध्यक्ष विरमा देवी, परवाणू शहरी कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद राजेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहिंद्र आजाद, हरीश आजाद, संदीप चौहान, संजय यादव, कमल अग्रवाल, शकुंतला पांटा, रेखा, यशपाल ठाकुर, सुदर्शन गिल, राजेंद्र आनंद, विजय अग्रवाल, सौरभ गर्ग, दिनेश आजाद, शशांक माथुर, ईश्वर, रामस्वरूप, सत प्रकाश गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वोट डलवाने पर हुआ हंगामा
बैठक के दौरान युवा इंटक अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी परवाणू के कांग्रेस कार्यकर्ताआें की अनदेखी कर रहे हैं। इस बीच विनोद सुल्तानपुरी के एक समर्थक ने टिप्पणी कर डाली की पिछले विधानसभा चुनावों में विनोद सुल्तानपुरी को 200 वोट भी नहीं मिले थे। इतना कहते ही वहां उपस्थित नेता व कार्यकर्ता भड़क गए व बोलने लगे की पिछले चुनाव का रिजल्ट देखकर पता कर लें कि किसे कहां से कितने वोट पड़े थे। कार्यकर्ताओं ने कहा की विनोद सुल्तानपुरी के चुनावों के दौरान परवाणू न आने पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें वोट डलवाए थे। परवाणू कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला पांटा से लेकर नगर परिषद् परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने भी सुल्तानपुरी की कार्यप्रणाली की जमकर निंदा की।
विज्ञापन

नप के कार्यों की सराहना
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में नगर परिषद परवाणू की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि इन्हीं कार्यों के बल पर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को परवाणू से लीड मिलना तय है, लेकिन यदि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की इसी तरह अनदेखी होती रही तो यह अपने ही पांव में कुल्हाड़ी मारने वाली बात होगी। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नगर परिषद् परवाणू के अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed