{"_id":"5946bb544f1c1b2d7c8b45f2","slug":"31497807700-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फार फन में दीपक और रिया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फार फन में दीपक और रिया ने मारी बाजी
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी ने रविवार को ठोडो मैदान से रन फार फन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 14 वर्ष से कम आयुवर्ग, 20 वर्ष से कम तथा 20 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लड़के-लड़कियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने रन फार फन के तीनों वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। 14 वर्ष से कम आयुवर्ग लड़कों की श्रेणी में शामती के दीपक प्रथम, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के सुनील द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कोठों के श्याम तृतीय स्थान पर रहे। इसी आयुवर्ग की लड़कियों की श्रेणी में कोचिंग सेंटर सोलन की रिया पहले, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की श्रुति दूसरे तथा कोचिंग सेंटर सोलन की ईशा तीसरे स्थान पर रही। 20 वर्ष से कम आयुवर्ग की लड़कों की श्रेणी में कोचिंग सेंटर सोलन के दोरना बहादुर पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठों के राजू दूसरे तथा बिलासपुर के रोहित तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की लड़कियों की श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठो की नितिका प्रथम, इसी विद्यालय की कोमल राणा द्वितीय तथा राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की आशिमा राणा तृतीय स्थान पर रही। 20 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की पुरुषों की श्रेणी में बिलासपुर के विजय कुमार प्रथम, कोचिंग सेंटर सोलन के तेज बहादुर द्वितीय तथा इसी केंद्र के प्रवीण कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग की महिलाओं की श्रेणी में कोचिंग सेंटर सोलन की मीनाक्षी पहले, इसी केंद्र की सोनी दूसरे तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन की प्रीतिका तीसरे स्थान पर रही। सभी श्रेणियों में पहला स्थान हासिल करने वाले धावकों को नकद पुरस्कार के रूप में 2500 रुपये, दूसरे स्थान हासिल करने वाले धावकों को 2000 रुपये तथा तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 1500 रुपये प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रदेश मास्टर एथलेटिक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के अजय कंवर सहित जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं धावक उपस्थित थे।
विज्ञापन