फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   31 passenger injured in bus accident at rampur himachal

हिमाचलः बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 31 यात्री घायल

Sat, 03 Mar 2018 09:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहडू
अमर उजाला ब्यूरो, रोहडू Updated Sat, 03 Mar 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
31 passenger injured in bus accident at rampur himachal

रामपुर से आ रही निजी बस रोहडू़ से करीब 25 किलोमीटर पीछे सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई जिससे ड्राइवर-कंडक्टर समेत 31 यात्री घायल हो गए। घायलों को रोहडू़ अस्पताल में दाखिल कराया गया है

विज्ञापन


जबकि एक गर्भवती महिला और ड्राइवर को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। यह हादसा भलूण कैंची मोड़ पर ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से हुआ।

रामपुर रोहड़ू मार्ग पर नडा ट्रेवल की निजी बस जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुई। बस पेड़ों से टकराकर कई पलटे खाने के बाद खाई में जाकर रुकी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव व राहत कार्य शुरू किया।

विज्ञापन

कई पलटे खाने के बाद खाई में पहुंची बस

31 passenger injured in bus accident at rampur himachal

जानकारी के अनुसार बस पेडों से टकरा कर कई पलटे खाने के बाद खाई में जा कर रुकी। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किए। रोहडू़ से एसडीएम बबू राम शर्मा पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।

भलूण स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मी शारदा नेगी, आशा वर्कर ने मौके पर पहुंच कर घायलों को फर्स्ट एड देने के बाद रोहडू़ अस्पताल भेजा। रोहडू़ अस्पताल में डॉक्टरों की टीम पहले से ही तैनात थी।

गंभीर रूप से घायल भमनोली गांव की गर्भवती सीता और रामपुर खनेरी के बस ड्राइवर प्रदीप को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। 

प्रशासन ने घायलों की दी फौरी राहत

31 passenger injured in bus accident at rampur himachal

रोहडू़ के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसडीएम ने शिमला के लिए रेफर दो गंभीर घायलों को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये, पांच घायलों को पांच-पांच व अन्य घायलों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत दी है। रोहडू़ अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed