{"_id":"423f89dd93e7545b59da72463f5442d4","slug":"300-new-buses-for-rural-and-tribal-area-gs-bali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्र में चलेंगी 300 नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्र में चलेंगी 300 नई बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश भर के सभी बस अड्डों में मुसाफिरों के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। परिवहन निगम के तहत ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में अधिक सुविधाएं देने के लिए निगम की 300 बसों की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
इनमें 190 छोटी बसें शामिल हैं। वहीं, जिला मुख्यालय से चंडीगढ़ तक बिना परिचालक टेंपो ट्रेवलर सेवा आरंभ करने का भी निगम के तहत फैसला लिया है। शनिवार को नगरोटा बगवां के नए बस अड्डे में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम का उद्घाटन करने के बाद पत्रकार वार्ता में बाली ने कहा कि प्रदेश के बस अड्डों में वाई-फाई सुविधा दी गई है, अब एटीएम स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिवहन निगम के तहत बीओटी के तहत प्रदेश के कई नगरों में एक दर्जन नए बस अड्डे बनाने का निर्णय लिया गया है। इनमें जिला कांगड़ा में नूरपुर और धर्मशाला प्रमुख हैं। नए बस अड्डों के निर्माण के लिए शिमला और धर्मशाला में बस अड्डा मैनेजमेंट के दो एक्सईएन कार्यालय खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया फाइनल दौर में है। नए बस अड्डों का कार्य टाइम बांड आधार पर किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर निगम के आरएम राज कुमार, पंकज चड्ढा, परिवहन निगम के निदेशक मनोज मेहता, सुभाष कुमार, डॉ राम स्वरूप चांद, दीपक ठाकुर, हरीश मेहरा, बुद्धि चंद, गोल्डी चौधरी आदि मौजूद रहे।