{"_id":"623c46c8e1ed9e27c82708f4","slug":"30-units-free-in-may-2022-electricity-bill-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को राहत: मई के बिल में मिलेगा 60 यूनिट निशुल्क बिजली का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को राहत: मई के बिल में मिलेगा 60 यूनिट निशुल्क बिजली का तोहफा
Fri, 25 Mar 2022 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:28 AM IST
सार
वर्तमान में करीब चार लाख घरेलू उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 60 यूनिट तक रहती है। इन उपभोक्ताओं से अप्रैल से मीटर रेंट के 40 रुपये और फिक्स चार्ज के 15 रुपये भी नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 60 यूनिट तक मासिक बिजली की खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को मई से बिजली बिल नहीं आएंगे। 125 यूनिट तक एक रुपये की दर से उपभोक्ताओं को बिजली बिल आएगा। प्रदेश में एक अप्रैल से यह व्यवस्था शुरू होगी। अप्रैल में खर्च की जाने वाली बिजली के आधार पर नई व्यवस्था के तहत मई में बिल आएंगे। प्रदेश के 11 लाख उपभोक्ताओं को इस फैसले से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
31 मार्च, 2022 तक पुरानी व्यवस्था के तहत बिजली बिल जारी होंगे। बीते दिनों सरकार ने मार्च 2022 से इस व्यवस्था को शुरू करने की बात कही थी। अब नए वित्तीय वर्ष से इस सेवा को देने का फैसला लिया गया है। वर्तमान में करीब चार लाख घरेलू उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 60 यूनिट तक रहती है। इन उपभोक्ताओं से अप्रैल से मीटर रेंट के 40 रुपये और फिक्स चार्ज के 15 रुपये भी नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन
60 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बोर्ड की ओर से कोई भी बिल जारी नहीं होगा। 125 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले सात लाख ग्राहकों को 1.55 रुपये प्रति यूनिट की जगह एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल दिए जाएंगे। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने बताया कि वे सभी उपभोक्ता जिनकी बिजली की खपत 60 यूनिट प्रति माह है, जिन्हें एक रुपये प्रति यूनिट बिजली का बिल देना पड़ता था।
विज्ञापन
अब उनसे किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाएगा। इसमें फिक्स चार्ज और मीटर रेंट की भी पूरी तरह से छूट रहेगी। जिन घरेलू उपभोक्ताओं की खपत 125 यूनिट तक है। इन्हें वर्तमान में सरकार द्वारा पहले से ही अनुदान युक्त दर 1.55 रुपये प्रति यूनिट देना पड़ता है। इसमें सरकार ने 55 पैसे की और छूट दी है। इन उपभोक्ताओं को अब एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल आएगा।