{"_id":"5d3eed6e8ebc3e6cdc3ac2ed","slug":"30-percent-subsidy-for-installing-solar-water-heating-system-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने के लिए मिलेगी 30 फीसदी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने के लिए मिलेगी 30 फीसदी सब्सिडी
Mon, 29 Jul 2019 06:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 Jul 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों की छतों पर सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने पर मिलने वाली 30 फीसदी सब्सिडी की अधिसूचना जारी हो गई है। सोमवार को ऊर्जा विभाग की ओर से राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
30 प्रतिशत सब्सिडी मिलने से 100 लीटर के खाली ट्यूब संग्राहक (ईटीसी) सोलर वाटर सिस्टम की कीमत 10,290 रुपये होगी। पहले इसकी कीमत 14,700 रुपये थी। 200 लीटर ईटीसी की कीमत 26,250 हजार थी। सब्सिडी मिलने के बाद इसकी कीमत 18 हजार 375 रुपये होगी।
विज्ञापन
100 लीटर के फ्लैट प्लेट कलेक्टर (एफपीसी) की कीमत 20,050 रुपये थी। सब्सिडी के बाद यह 15,245 रुपये होगी। 200 लीटर की कीमत 40,845 थी, जो 28,591 रुपये होगी।
विज्ञापन
सिस्टम लगाने के लिए लोगों को राशन कार्ड, आधार कार्ड या बिजली बिल साथ ले जाकर हिम ऊर्जा निदेशालय शिमला या जिला कार्यालय में आवेदन करना होगा।
सरकार सौर ऊर्जा के माध्यम से वर्ष 2019-20 तक दो लाख 40 हजार यूनिट बिजली बचाना चाहती है। ऐसे में बिजली की बचत करने के उद्देश्य से सरकार ने सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने पर लोगों को सब्सिडी देने का फैसला लिया है।