फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   30 people exposed to Coronavirus infected youth, sample for all

कोरोना संक्रमित युवकों के संपर्क में आए 30 लोग, तीन पंचायतें सील

Thu, 07 May 2020 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 May 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
30 people exposed to Coronavirus infected youth, sample for all
आयुर्वेदिक अस्पताल को सैनिटाइज करता कर्मी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा में कोरोना पॉजिटिव आए दोनों युवकों को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। ये दोनों 30 अप्रैल को बद्दी से चंबा लौटे थे। उनके साथ तीन अन्य युवक भी आए थे। टैक्सी के चालक को बद्दी में क्वारंटीन किया गया है। इन युवकों के परिजनों सहित संपर्क में आए अन्य करीब 30 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिए हैं। इन सैंपलों को स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर भेजा है। पिछले 20 दिनों में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस चंबा में नहीं आया था लेकिन बाहर से लोगों की आवाजाही शुरू होने से कोरोना पॉजिटिव के मामले आना शुरू हो गए हैं। जिला भर में अब तक करीब 10 हजार लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है जबकि बाहरी राज्यों व जिलों से चंबा आने वाले लोगों का क्रम रोजाना जारी है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए युवकों के परिजनों सहित संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक चंबा पहुंचेगी। उसके बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन


वहीं, सलूणी परिक्षेत्र में बद्दी से आए दो युवक होम क्वारंटीन के दौरान कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने तीन पंचायतों को सील कर दिया है। इनमें विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत डियुर, पिछला डियुर और खडजौता शामिल है। इन पंचायतों में अब लोग अपने घरों से बाहर आवाजाही नहीं कर पाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को सचेत कर दिया गया है। सील पंचायतों में वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी। ग्रामीणों के लिए राशन, सब्जी व अन्य आवश्यक उत्पादों की सप्लाई की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन करेगा। इन युवकों के रैंडम सैंपलिंग के दौरान दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए थे। बुधवार को जब उनके सैंपल की रिपोर्ट आई तो वे पॉजिटिव पाए गए। एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बताया कि सलूणी परिक्षेत्र में दो कोरोना पॉजिटिव आने के बाद तीन पंचायतों को सील किया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

जम्मू गए युवक के 38 पड़ोसियों के लिए सैंपल

वहीं ऊना जिले के विस क्षेत्र गगरेट से दो मई को जम्मू गए निजी मार्केटिंग कंपनी के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने से गगरेट क्षेत्र पर भी खतरा मंडरा रहा है। जिस भवन में वह रहता है, उसमें लगभग छहदर्जन लोग रहते थे। इनमें से 30 लोगों को दो मई को बसों से जम्मू भेज दिया था। अभी भी बिल्डिंग में 38 लोग रह रहे हैं। इनके सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को ले लिए हैं। एसडीएम गगरेट विनय मोदी ने एहतियात बरतते हुए रविवार तक बाजार बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

एसडीएम ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि जो युवक के संपर्क में आए हैं, वे स्वयं आगे आकर अपने टेस्ट करवाकर प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया जारी है। बीएमओ गगरेट संजीव वर्मा ने कहा कि गगरेट में बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोगों के सैंपल ले लिए हैं। अब इनकी रिपोट का इंतजार है। गगरेट सहायक अभियंता राजीव ठाकुर ने कहा कि गगरेट नगर पंचायत ने बाजार सहित सील की बिल्डिंग को भी सैनिटाइज कर दिया है। एसडीएम गगरेट विनय मोदी ने कहा कि जम्मू गए युवक के पॉजिटिव आने के बाद अब उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी तहकीकात की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed