फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   30 crore business on the occasion of dhanteras in shimla and sirmaur.

धनतेरस: बाजार गुलजार, 30 करोड़ का कारोबार

Tue, 21 Oct 2014 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Oct 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
30 crore business on the occasion of dhanteras in shimla and sirmaur.

धनतेरस के दिन देवभूमि में जमकर धन वर्षा हुई। अच्छी कमाई से कारोबारियों के चेहरे चमक उठे हैं। राजधानी शिमला में दस करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। व्यापार मंडल शिमला के अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल सबसे अधिक बिके हैं।

विज्ञापन


जिला सिरमौर में धनतेरस पर रियल एस्टेट, सोने-चांदी के गहने एवं सिक्के, आटोमोबाइल, टू व्हीलर, कपड़ों और मिठाइयों एवं डिब्बा बंद ड्राई फ्रूट का कुल 20 करोड़ का कारोबार हुआ। पांवटा, नाहन, ददाहू, सराहां, राजगढ़, शिलाई में दिनभर लोगों ने जमकर खरीदारी की। प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान ओपी सैणी ने कहा कि व्यापार और बढ़ता लेकिन अक्तूबर में सभी त्योहार होने से इसका असर बाजार पर रहा।
विज्ञापन


चंबा जिले में करीब पांच करोड़ का कारोबार हुआ है। आबकारी एवं काराधान विभाग के आयुक्त एससी पटियाल ने कहा कि धनतेरस पर मिठाई, गहनों, कपड़ों, बर्तनों और इलेक्ट्रॉनिक में करीब पांच करोड़ कारोबार हुआ। ऊना में भी पांच करोड़ के कारोबार का अनुमान है। कुल्लू में करीब साढ़े छह लाख रुपये के टू व्हीलर बिके। सोना-चांदी का कारोबार पिछले साल की अपेक्षा बीस फीसदी अधिक रहा। बर्तनों का भी लाखों का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पर हिमाचल में करोड़ों का कारोबार
धनतेरस के अवसर पर बर्तनों के अलावा लोगों ने सोने-चांदी की भी खरीदारी की है। सुबह से ही सोने की दुकानों में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी रही, शाम के 10 बजे तक खरीदारी जारी रही। बाजारों में भी धनतेरस पर लोगों का हजूम उमड़ा रहा। एक ही दिन में लोगों ने करोड़ों के बर्तनों की खरीदारी की।

शिमला, सोलन, धर्मशाला, बिलासपुर, नाहन जिले के लोगों में खरीदारी करने में काफी उत्साह दिखा। धनतेरस पर खरीद शुभ मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिन खरीद की जाए तो घर में लक्ष्मी की अपार कृपा बनी रहती है। इस दिन तांबे सहित अन्य तमाम धातुओं के बर्तनों की ज्यादा खरीदारी की जाती है।

व्यापारियों के चेहरे खुले
प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष मदन लाल खुराना ने बताया कि प्रदेश में करोड़ों का कारोबार हुआ है। बर्तनों, इलेक्ट्रानिक और सोने की दुकानों में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की है। दस बजे तक खरीदारी जारी रही।


लोगों ने जमाकर खरीदा सोना
प्रदेश के मशहूर वर्मा ज्वैलर्ज सोलन के प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने कहा कि इस बार धनतेरस पर खूब सोने की खरीददारी हुई है। पिछले साल धनतेरस के मुकाबले में इस बार कारोबार में 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लोगों में इस बार सोना खरीदने में काफी उत्साह नजर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed