फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   30 cows died in gausadan at kangra himachal pradesh

गोसदनों में 30 गायों की मौत, पांच दिन से पड़ी हैं मृत गायें, फर्श पर 6 इंच गोबर

Fri, 27 Apr 2018 12:33 PM IST
मुनीश महाजन/कपिल डोगरा, अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा)/चुवाड़ी (चंबा)
मुनीश महाजन/कपिल डोगरा, अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा)/चुवाड़ी (चंबा) Updated Fri, 27 Apr 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
30 cows died in gausadan at kangra himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नूरपुर और चंबा के चुवाड़ी में चल रहे दो गोसदनों में 30 गायों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकारी गोसदन खज्जियां में पिछले पांच दिन में 15 जबकि चुवाड़ी में निजी गोसदन में दो माह में 15 गायों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


सूत्र गायों की मौत का कारण कुपोषण और चारे की कमी बता रहे हैं। खज्जियां में एक शेड में 400 ज्यादा गायें रखे जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, यह गोसदन 25 कनाल भूमि में है। 5 दिन में 15 गायों की मौत के बाद पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


उधर, चुवाड़ी में बीते दिनों मरीं दो गायों का जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराया तो उनके पेट में सूखा घास मिला। बड़ा सवाल यह है कि अगर गोसदन में पशुओं को खिलाने के लिए हरा घास ही नहीं है तो अन्य बंधी गायों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी भटियात बचन सिंह ने बताया कि गायों की मौत का मामला उनके ध्यान में हैं। गायों के शव का पोस्टमार्टम करवाया तो पाया कि उनके पेट से सूखा चारा निकला है।

वहीं, स्थानीय विधायक विक्रम जरयाल ने कहा कि गायों की मौत का जिम्मेवार कौन है, इसकी जांच कराई जाएगी। शनिदेव गोसदन सेवा समिति को बेहतरीन संचालन की तरफ ध्यान देना चाहिए, न कि निर्माण कार्यों की तरफ।

पांच दिन से पड़ी हैं मृत गायें

30 cows died in gausadan at kangra himachal pradesh

नूरपुर स्थित वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश परमार ने कहा कि गो सदन में हर पशु के लिए 5 किलो तूड़ी प्रतिदिन देना निर्धारित किया गया है। पशुपालन विभाग धर्मशाला के डिप्टी डायरेक्टर अजमेर डोगरा और असिस्टेंट डायरेक्टर अजय सिंह ने नूरपुर के एसडीएम आबिद हुसैन से इस मामले को लेकर मुलाकात की। कारणों की जांच की जा रही है। गो सदनों में सफाई व्यवस्था को लेकर डोगरा ने बताया कि इसको जल्द दुरुस्त किया जाएगा। 

खज्जियां गोसदन में अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया तो पाया कि गो सदन के फर्श पर 6 इंच तक गोबर चढ़ा हुआ था। नालियां गोबर से लबालब थीं। मृत गायें 5 दिनों से गोसदन में पड़ी हैं। चारों ओर बदबू का आलम है। जानवरों में संक्रमण फैलने का अंदेशा बढ़ सकता है।

शनिदेव गोसदन सेवा समिति चुवाड़ी के सचिव श्याम सिंह धीमान ने कहा कि कमेटी गायों को पालने में असमर्थ है। इस बारे में वे प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। अगर शुक्रवार तक कोई व्यवस्था न की तो वे गायों को खुला छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed