टू व्हीव्स टू फार: पैंगांग झील पहुंचे बाइकर्स, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
लेह पहुंचे बाइकर्स ने पैंगांग झील के आसपास सुरक्षित ड्राइविंग और पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए चालकों व पर्यटकों को जागरूक किया। अमर उजाला और टू व्हीव्स टू फार के साझा साहसिक अभियान पर निकले युवा बाइकर्स मंगलवार को लेह में ही रुके।
परमिट संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर चारों बाइकर्स बुधवार को लेह से वापसी करेंगे। लेह से पैंगांग झील पहुंचे युवाओं ने चालकों व पर्यटकों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया और इसमें सभी सहभागिता के बारे में बताया। बाइक पर लेह पहुंच रहे युवाओं को दल ने हेलमेट पहनने का आह्वान किया।
हेलमेट बचा सकता है जिंदगी
बताया कि किसी भी हादसे के दौरान हेलमेट जिंदगी बचा सकता है। ग्रुप के लीडर मनीष ने बताया कि युवा बाइकर्स में बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का ट्रेंड बढ़ रहा है, जो गलत है। फैशन और देखादेखी में हादसा होने की सूरत पर बड़ा नुकसान हो सकता है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को लेह में ही जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों से बातचीत कर पर्यावरण संरक्षण व यातायात नियमों को लेकर फीडबैक भी लिया। इस दौरान दल के सदस्यों ने लेह की हसीन वादियों को अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान अंशुमन, शुभकांश व हिमांशु मौजूद रहे।