{"_id":"5bbef90d867a5528691c1509","slug":"2630-smc-teachers-honorarium-increased-by-himachal-govt-notification-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"2630 एसएमसी शिक्षकों का बढ़ा मानदेय, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2630 एसएमसी शिक्षकों का बढ़ा मानदेय, अधिसूचना जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के तहत नियुक्त 2630 शिक्षकों का मानदेय 20 फीसदी बढ़ गया है। मानदेय में पहली अगस्त 2018 से बढ़ोतरी करने की बुधवार को शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में शिक्षकों के मानदेय में 20 फीसदी बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। अब शिक्षकों के मानदेय में 1500 से 2000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
एसएमसी आधार पर 150 जेबीटी, 991 सीएंडवी, 599 टीजीटी, 771 पीजीटी और 110 डीपीई शिक्षक प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत हैं। टीजीटी और पीजीटी को साढ़े 11 हजार रुपये, सीएंडवी को 8400 रुपये और जेबीटी को छह हजार रुपये मानदेय मिलता है। एसएमसी शिक्षक संघ के महासचिव मनोज रौंगटा ने मानदेय बढ़ोतरी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का आभार जताया है।
विज्ञापन