फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   260 roads closed in himachal and 300 bus routes suspended

हिमाचल में अभी भी 260 सड़कें बंद, 300 के करीब रूट प्रभावित

Fri, 17 Aug 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Aug 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
260 roads closed in himachal and 300 bus routes suspended

हिमाचल में परिवहन सेवाएं पटरी पर नहीं लौट रही हैं। प्रदेश की 260 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बाधित हैं। इससे एचआरटीसी के करीब 300 रूट प्रभावित हैं। शिमला जोन की सर्वाधिक 98 सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन


सड़कों से मलबा हटाने के बाद फिर चट्टानें गिर रही हैं। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों पर डंगे लगाने के लिए शॉर्ट टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि अगर मौसम साथ देता है तो शुक्रवार तक 149 सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 मंडी जोन की 39 सड़कें यातायात के लिए नहीं खुल पाई हैं। हमीरपुर जोन 66, कांगड़ा जोन की 57 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। सरकार ने इन सड़कों को बहाल करने के लिए दो जेसीबी और डोजर लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई सड़कों की हालत दयनीय

260 roads closed in himachal and 300 bus routes suspended

 लोक निर्माण विभाग का दावा है कि सड़कों को बहाल करने के लिए 20 हजार कर्मचारियों को फील्ड में उतारा है। कर्मचारियों और अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। परिवहन निगम के सीजीएम एचके गुप्ता ने बताया कि जैसे-जैसे सड़कें यातायात के लिए बहाल हो रही हैं, बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं। 

हिमाचल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनी सड़कों की हालत दयनीय है। इन सड़कों के डंगे गिर गए हैं। कई सड़कें ऐसी हैं, जिनकी इसी साल टारिंग की गई थी, वह भी उखड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed