फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   250 tourist strucked in Jari Malana road due to landslide

पहाड़ी धंसने से सड़क पर आवाजाही बंद, 250 पर्यटक फंसे

Sat, 21 Jul 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 21 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
250 tourist strucked in Jari Malana road due to landslide

जरी-मलाणा सड़क पर ब्रिज-4 और डैम साइट के मध्य पहाड़ी धंसने से पिछले तीन दिन से आवाजाही बंद है। सड़क पर पर्यटकों के करीब 50 वाहन फंसे हुए हैं। इनमें करीब 250 पर्यटक हैं। 19 जुलाई को बारिश के बाद 10 बजे से अवरुद्ध हुई सड़क को तीन दिनों के बाद भी बहाल नहीं हो किया गया है।

विज्ञापन


इसको लेकर स्थानीय जनता में कंपनी प्रबंधन व जिला प्रशासन के प्रति रोष है। पार्वती वैली में जाने वाले अधिकतर पर्यटक मलाणा जरूर पहुंचते हैं। लेकिन सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन न होकर एमपीसीएल
विज्ञापन


परियोजना के अंतर्गत होने से रखरखाव व निर्माण की जिम्मेदारी परियोजना प्रबंधन की है। मलाणा निवासी मोती राम, परस राम, राजू राम, वीर सिंह, ब्रेस्तू, घनश्याम ने कहा कि सड़क को खोलने को लेकर कंपनी प्रबंधन ढीला रवैया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला थमा नहीं

250 tourist strucked in Jari Malana road due to landslide

उन्होंने कहा कि सड़क बहाल न होने के कारण पर्यटकों ने मलाणा गांव व होटलों में शरण ले रखी है। पर्यटक बेसब्री से सड़क के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला थमा नहीं है।
 

 

ग्रामीणों को मजबूरी में जान जोखिम में डालकर सड़क के दूसरी तरफ पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के बाद मलाणा में शाउण मेला शुरू होने वाला है। अगर सड़क को जल्द ठीक नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

जरी-मलाणा सड़क को जल्द बहाल कर मलाणा में फंसे पर्यटकों व स्थानीय लोगों को राहत प्रदान की जाए। कड़ी मशक्कत के बाद नाले को पार कर सड़क के दूसरे छोर पर पहुंचाया जा रहा है।

उधर, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को जरी-मलाणा सड़क को जल्द बहाल करने को कहा है। इससे दुर्गम पंचायत मलाणा के लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed