{"_id":"63e795cfb363d3c47f011365","slug":"23-international-national-level-famous-boxers-will-gather-in-rampur-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boxing Competition: रामपुर में 23 जुटेंगे अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के नामी बॉक्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Boxing Competition: रामपुर में 23 जुटेंगे अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के नामी बॉक्सर
Sat, 11 Feb 2023 06:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Feb 2023 06:50 PM IST
सार
रामपुर में 23 से 26 फरवरी तक देशभर के नामी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर जुटेंगे। अखिल भारतीय राजा वीरभद्र सिंह बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश की टॉप टेन टीमें दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के रामपुर में 23 से 26 फरवरी तक देशभर के नामी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर जुटेंगे। अखिल भारतीय राजा वीरभद्र सिंह बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश की टॉप टेन टीमें दमखम दिखाएंगी। इनमें मेजबान हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, सेना और सर्विसिज सहित मध्य प्रदेश जैसे राज्य की टीमें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी और बुशहर बाॅक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, संघ के कानूनी सलाहकार प्रणय प्रताप सिंह ने कहा कि हिमाचल में बॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. वाईएस परमार, वीरभद्र सिंह सहित पहले अध्यक्ष योगेंद्र चंद्र का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
आज हिमाचल देश की टॉप टेन की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गया है। भंडारी ने कहा कि 1976 और 1997 में हिमाचल में हुई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इन लोगों को पूरा सहयोग मिला था। इसलिए बॉक्सिंग फेडरेशन के फैसले के बाद बुशहर बॉक्सिंग क्लब इस अखिल भारतीय स्तर की चैंपियनशिप का आयोजन उनकी याद में कर रहा है। यह एक रैंकिंग खेल आयोजन है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच, रैफरी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मुकाबले करवाएंगे। भंडारी ने कहा कि बाॅक्सिंग संघ और प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मुहैया करवाने और खिलाड़ियों के लिए हर सुविधा देने की मांग खेल मंत्री और सरकार से उठाएगी।
विज्ञापन