फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   22 crore approved for establishment of modern agricultural technology center

आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना को मिले 22 करोड़ मंजूर

Tue, 10 Sep 2019 12:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Sep 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
22 crore approved for establishment of modern agricultural technology center

भारतीय कृषि उच्च शिक्षा योजना में आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना के लिए प्रदेश कृषि विवि पालमपुर को करीब 22 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इस प्रोजेक्ट में संरक्षित एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं से इस आधुनिक विषय पर तीन माह अवधि तक के प्रशिक्षण प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस तरह की परियोजना से विद्यार्थियों और कृषि अधिकारियों के कौशल विकास में भी सहायता होगी। 
विज्ञापन


  विवि को प्रोजेक्ट मिलने से शिमला के किसानों को भी काफी फायदा मिलने वाला है। प्रदेश रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी मोहेंद्र सिंह भवानी ने कहा कि शिमला जिला के किसानों को रसायन मुक्त खेती करने की समय-समय पर जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से कैंप लगाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। 


पालमपुर कृषि विवि के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल ने कहा कि संरक्षित और प्राकृतिक खेती के प्रसार के लिए भारतीय कृषि उच्च शिक्षा योजना के तहत करीब 22 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इससे कृषि अधिकारियों सहित विद्यार्थियों को अध्ययन में काफी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed