फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   लीकेज हो या मीटर खराब, अब घर बैठे करें शिकायत

लीकेज हो या मीटर खराब, अब घर बैठे करें शिकायत

Mon, 04 Mar 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
लीकेज हो या मीटर खराब, अब घर बैठे करें शिकायत
लीकेज हो या मीटर खराब
विज्ञापन

अब घर बैठें करें शिकायत
कंपनी ने शहरवासियों को दी आनलाइन सुविधा
अब कीमैन से नहीं रहेगी शिकायत करने की जरूरत
शनिवार और रविवार को भी मिलेगी यह सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पानी के नए मीटरों में खराबी और लीकेज की शिकायतें करने के लिए अब शहरवासियों को नगर निगम या पेयजल कंपनी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोग शिकायतें आनलाइन भी दर्ज करवा सकते हैं।
शहर में पेयजल व्यवस्था संभाल रही कंपनी ने उपभोक्ताओं को आनलाइन शिकायतें दर्ज करवाने की सुविधा शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि लोगों को किसी भी समस्या के लिए अपने इलाके के कीमैन से शिकायत करने की जरूरत नहीं रहेगी। सभी समस्याओं का समाधान आनलाइन शिकायतों से संभव किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर सभी जोन के दफ्तरों और अधिकारियों के फोन नंबर भी प्रदर्शित किए हैं जिस पर उपभोक्ता कभी भी शिकायतें कर सकते हैं। खास बात यह है कि शहरवासी शनिवार और रविवार को भी अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। कंपनी ने इन शिकायतों को सुनने के लिए अलग सेल का गठन किया है जो रोज इन शिकायतों को चेक करेगा। शहर में पानी के करीब साढ़े 32 हजार उपभोक्ता हैं जिनमें 25 हजार घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


ऐसे कर सकेंगे शिकायत
उपभोक्ताओं को कंपनी की वेबसाइट 'एसजेपीएनएल डाट कॉम' पर जाना होगा। वेबसाइट में 'रिपोर्ट लीक' नाम से एक अलग ऑप्शन दिया है। इसमें उपभोक्ता लीकेज संबंधी शिकायतें कर सकते हैं। इसके अलावा 'कानटेक्ट अस' ऑप्शन पर जाकर भी उपभोक्ता अपने मीटर संबंधी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इन शिकायतों का तुरंत समाधान होगा। शिकायत के बाद संबंधित उपभोक्ता को कंपनी के कस्टमर केयर सेंटर से संपर्क किया जाएगा। जल्द शिकायत का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देख सकेंगे कहां, कब आएगा पानी
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर उपभोक्ताओं को सभी परियोजनाओं से मिलने वाली पानी की सप्लाई को भी आनलाइन कर दिया है। किस इलाके में कब पानी आएगा, इसका शेड्यूल भी देख सकते हैं। पानी के सैंपल की रिपोर्ट भी आनलाइन चेक की जा सकेगी।


अब आनलाइन करें शिकायत
यदि उपभोक्ता की मीटर या लीकेज की कोई भी शिकायत है तो वह इसकी आनलाइन शिकायत दर्ज करवाएं। तय समयसीमा के भीतर सभी शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।
-धर्मेंद्र गिल, प्रबंध निदेशक शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed