फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   छराबड़ा में लकड़ी का दो मंजिला भवन हुआ राख

छराबड़ा में आग से दो मंजिला भवन हुआ राख

Wed, 30 Jan 2019 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Jan 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
छराबड़ा में लकड़ी का दो मंजिला भवन हुआ राख

राजधानी के पास छराबड़ा में लकड़ी के एक पुराने निजी मकान में भड़की आग से दो मंजिला भवन जलकर राख हो गया। इस घटना में रेस्टोरेंट के रहने वाले स्टाफ का सामन और जरूरी दस्तावेज भी जल गए। मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरे भवन को अपने आगोश में ले लिया और मकान जलने लगा। इसकी सूचना आमंत्रण रेस्ट हाउस के मैनेजर अजमेर सिंह ने अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी।

विज्ञापन


इस पर मालरोड और छोटा शिमला फायर स्टेशन से डिविजनल फायर आफिसर डीसी शर्मा, छोटा शिमला स्टेशन आफिसर बाल कृष्ण और माल रोड स्टेशन आफिसर मनसा राम की अगुवाई में गई टीम ने सात बजे तक आग की लपटों को शांत कर दिया था। इस पुराने मकान में छह कमरों में रेस्टोरेंट में काम करने वाले स्टाफ के सदस्य रहते थे। अजमेहर सिंह ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी, जिसे उन्होंने स्वयं देखा। हालांकि आग के असल कारणों का पता पुलिस की जांच में ही हो पाएगा।
विज्ञापन


डिविजनल फायर आफिसर डीसी शर्मा ने बताया कि यह मकान रेस्टोरेंट के मालिक का ही बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि पुलिस जांच पर ही हो पाएगी। मकान में लगी इस आग में लाखों का नुकसान आंका गया है। बताया कि देर शाम 5:40 बजे मालरोड अग्निशमन कंट्रोल रूम को मिली। इसके तुरंत बाद छोटा शिमला माल रोड से तीन अग्निशमन वाहनों के साथ 15 सदस्यीय दल मौके के लिए रवाना हो गए थे। सात बजे तक आग को बुझा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed