{"_id":"5c509032bdec22128b558dab","slug":"21548783666-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरकेएमवी की ग्रेडिंग के लिए जल्द करवाया जाए नैक दौरा : एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरकेएमवी की ग्रेडिंग के लिए जल्द करवाया जाए नैक दौरा : एसएफआई
Wed, 30 Jan 2019 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
एसएफआई की आरकेएमवी इकाई ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज की नेक से ग्रेडिंग करवाने के लिए जल्द नेक टीम का दौरा करवाया जाए। कई सालों से प्रदेश के तीन हजार से अधिक छात्राओं वाले इस गर्र्ल्स कॉलेज की ग्रेडिंग न होने से राष्ट्रीय उच्चत्तर शिक्षा अभियान रूसा के तहत मिलने वाला अनुदान रुका पड़ा है। इससे कालेज में विकासात्मक गतिविधियां भी धीमी पड़ गई हैं। छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रहीं।
विज्ञापन
इकाई अध्यक्ष मनीषा और सचिव शिक्षा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि शिक्षा विभाग तथा कॉलेज प्रशासन से नेक ग्रेडिंग को लेकर दौरा न करवाए जाने को लेकर बरते जा रहे लापरवाह रवैये के चलते खामियाजा यहां पढ़ने वाले हजारों छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। कॉलेज को मिलने वाला अनुदान रुका हुआ है। केंद्र ने ऐसे कई कॉलेजों के अनुदान को बिना नेक ग्रेडिंग के अनुदान देने से इंकार कर दिया है। इन छात्र संगठन नेत्रियों ने कहा कि प्रदेश के इस गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं का इसमें दोष नहीं है। वर्ष 2005 से लेकर नेक ग्रेडिंग को लेकर दौरा नहीं करवाया गया है। इससे कॉलेज का कोई ग्रेड नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से भी कॉलेज के विकास कार्यों को जरूरत के हिसाब से पर्याप्त बजट नहीं मिल रहा है। रूसा के तहत ग्रेड प्राप्त कॉलेजों को अनुदान दिए जाने की व्यवस्था को देखते हुए जल्द कॉलेज प्रशासन नेक की टीम को बुलाकर कॉलेज की ग्रेडिंग करवाए। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज में चल रहे नए ब्लॉक के निर्माण के कार्य में तेजी ला कर इसे जल्द पूरा कर छात्राओं को समर्पित करने की मांग की है ताकि कॉलेज में कक्षाएं और अन्य गतिविधियों के लिए पर्याप्त सुविधा मिल सके।
विज्ञापन