फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एमसी में तैनात 194 कर्मचारियों को कंपनी में तबादला

तीन अफसरों समेत 194 कर्मचारियों का एकसाथ तबादला, नगर निगम शिमला ने जारी किए तबादला आदेश

Thu, 01 Nov 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 01 Nov 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
एमसी में तैनात 194 कर्मचारियों को कंपनी में तबादला

नगर निगम में तैनात तीन अफसरों समेत 194 कर्मचारियों का तबादला हो गया। जल शाखा के इन अधिकारियों और कर्मचारियों को पेयजल व्यवस्था संभालने के लिए बनाई शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड कंपनी में शिफ्ट कर दिया है। इनमें चौकीदार, चपरासी, क्लर्क, अधीक्षक और एसडीओ से लेकर निगम अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन


निगम आयुक्त पंकजराय की ओर से जारी तबादला आदेशों के बाद यह सभी अब रिकॉर्ड में कंपनी के कर्मचारी बन गए हैं। संबंधित सभी कर्मचारियों को उनके तबादलों के ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, अभी सभी कर्मचारियों की पहले की तरह नगर निगम में ही सेवाएं देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन अचानक हुए इन तबादलों ने कर्मचारियों की बेचैनी बढ़ा दी है। सालों से यह कर्मचारी निगम में एक ही पद पर एक ही जगह सेवाएं दे रहे हैं। अब इन्हें चिंता सताने लगी है कि कहीं कंपनी उन्हें फील्ड में न उतार दे। ऐसे में यह किसी तरह अपने ऑर्डर रुकवाने का भी जुगाड़ लगा रहे हैं। एमसी में रहने के लिए सिफारिशें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी देगी तनख्वाह, नहीं होगा बदलाव
वर्तमान में जल शाखा के कर्मचारी मेयर ऑफिस से लेकर निगम की विभिन्न शाखाओं में ड्यूटी दे रहे हैं। अब इनकी तनख्वाह, मेडिकल बिल और अवकाश संबंधी सारी औपचारिकताएं तथा देनदारियां कंपनी ही करेगी। कंपनी में शिफ्ट होने से इनके पद, वरिष्ठता, तनख्वाह और वित्तीय लाभों में किसी तरह का अंतर नहीं आएगा।

हालांकि, इस माह नगर निगम ही इनकी तनख्वाह देगा लेकिन अगले माह से कंपनी खुद व्यवस्था संभाल लेगी। इस माह की तनख्वाह का पैसा भी कंपनी निगम को वापस देगी। हाल ही में कंपनी के एमडी धर्मेंद्र गिल का भी तबादला हुआ था लेकिन हफ्ते भर के भीतर ही उन्हें वापस बुला लिया।


अब कंपनी के अधीन देंगे सेवाएं
कंपनी गठन और वर्ल्ड बैंक की शर्तों के तहत औपचारिकताएं पूरी करने के लिए यह तबादले किए गए हैं। अभी इनकी तैनाती में फिलहाल बदलाव नहीं होगा। कर्मचारी पहले की तरह सेवाएं देते रहेंगे। - धर्मेंद्र गिल, एमडी एसजेपीएनएल कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed