फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शिमला पुलिस ने तीन साल बाद मां बच्चों को मिलाया

शिमला पुलिस ने तीन साल बाद मां बच्चों को मिलाया

Mon, 27 Aug 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
शिमला पुलिस ने तीन साल बाद मां बच्चों को मिलाया
तीन साल बाद लापता मां से मिले बच्चे
विज्ञापन

महिला अमेठी से लापता होकर पहुंच गई थी शिमला
बालूगंज मानसिक चिकित्सालय में किया गया उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी से तीन साल पहले लापता महिला मंजू को शिमला पुलिस ने उसके परिजनों से मिलवाकर उनके सपुर्द किया है। तीन साल बाद मां से मिलकर बच्चे बेहद खुश हैं। महिला का परिवार, रिश्तेदार और गांव के लोग शिमला पुलिस के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। अमेठी के कोतवाली क्षेत्र के गांव पंडित का पुरवा में रहने वाली मंजू की शादी संग्रामपुर के गांव ठेंगहा में हुई थी। शादी के बाद मंजू अस्वस्थ रहने लगी। तीन साल पहले मंजू अपने मायके पंडित का पुरवा गई थी और अचानक लापता हो गई। इसके बाद मंजू बीमार अवस्था में शिमला में पाई गई। शिमला पुलिस की मदद से मंजू का मानसिक चिकित्सालय बालूगंज में इलाज करवाया गया। अस्पताल के डॉक्टर संजय पाठक ने महिला का इलाज किया। बीमारी से पूरी तरह उबरने के बाद शिमला पुलिस के मुख्य आरक्षी समर सिंह, महिला आरक्षी रेखा और सुनीता मंजू के बताए पते पर इसे लेकर अमेठी पहुंचे। यहां मंजू को उसके गांव पंडित का पुरवा में परिजनों के सपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक शिमला ओमापति जमवाल ने बताया कि शिमला पुलिस की टीम ने महिला को परिजनों के सपुर्द कर दिया है। इसके बाद महिला और उसके परिजन बेहद खुश हैं।

चार बच्चों की मां है मंजू
मंजू की बड़ी बेटी आंचल 16 साल, बेटा आनंद 12 साल, अंजलि 8 साल और अंगद छह साल का है। मंजू का पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मां के घर लौटने के बाद बच्चे बेहद खुश हैं और उन्हें मां से मिलवाने के लिए शिमला पुलिस का आभार जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed