फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मेयर-पार्षद विवाद में आयुक्त पर गाज, 24 घंटे में तबदला

आयुक्त पर गिरी मेयर-पार्षद विवाद की गाज, तबादला

Sat, 30 Jun 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Jun 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
मेयर-पार्षद विवाद में आयुक्त पर गाज, 24 घंटे में तबदला

नगर निगम महापौर और भाजपा पार्षदों के बीच चल रहे विवाद की गाज निगम आयुक्त पर गिर गई। शिक्षा मंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के साथ वीरवार रात हुई भाजपा पार्षदों की बैठक के 24 घंटे के भीतर ही आयुक्त का तबादला कर दिया गया।

विज्ञापन


रोहित जमवाल महज छह माह के लिए ही निगम आयुक्त के पद पर कार्यरत रह सके। शुक्रवार को चलते सदन के बीच ही उन्हें तबादले की सूचना मिली। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि आयुक्त ढाई बजे शुरू हुई बैठक में तो पार्षदों के सवालों का जवाब देते दिखे लेकिन चार बजे शुरू हुई दूसरी बैठक में शामिल तक नहीं हो पाए।
विज्ञापन


दूसरी बैठक में पार्षद आरती चौहान ने पूछा कि आयुक्त कहां हैं? संयुक्त आयुक्त ने कहा कि उनका तबादला हो गया है, इसीलिए वह बैठक में नहीं आएंगे। इससे कई भाजपा पार्षदों के चेहरे खिल गए। बगावती पार्षद इसे अपनी पहली जीत मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार देर रात मंत्री सुरेश भारद्वाज और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के साथ एक होटल में हुई बैठक के दौरान कई पार्षदों ने आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। ये पार्षद बैठक में तो मेयर के खिलाफ विरोध दर्ज कराने आए थे, लेकिन इन्होंने आयुक्त को ही निशाने पर ले लिया। आरोप लगाया कि आयुक्त उनकी फाइलें अटका रहे हैं।


विपक्षी पार्षदों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार को मेयर और डिप्टी मेयर को बदलना चाहिए था लेकिन उल्टा काम करने वाले अफसर को ही बदल दिया। पार्षद अर्चना धवन, दिवाकर शर्मा समेत कई पार्षदों ने इस तबादले का विरोध किया। उधर, मेयर कुसुम सदरेट ने कहा कि अभी उन्हें तबादले संबंधी जानकारी नहीं है। उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं कहना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed