{"_id":"59d127dc4f1c1b70548b52f0","slug":"21506879452-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेन मैपिंग में गुड़िया के आरोपियों ने उगले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेन मैपिंग में गुड़िया के आरोपियों ने उगले राज
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला।
कोटखाई में गुड़िया के साथ दुराचार और हत्या मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की ब्रेन मैपिंग हो गई है। अब इन आरोपियों को गांधीनगर से शिमला लाया गया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई राज उगले हैं। 11 अक्तूबर को मामले पर हाईकोर्ट में सीबीआई स्टेटस रिपोर्ट जमा करवाएगी।
हलाइला से भी सीबीआई की टीम शिमला लौट आई है। टीम ने हलाइला में 29 लोगों के ब्लड सैंपल जुटाए हैं। इसमें 3 रसूखदार भी हैं, जिनके पहले सोशल मीडिया में फोटो वायरल हुए थे। अन्यों में नेपाली और चिरानी शामिल हैं।
सूत्र बताते है कि शनिवार रात दुराचार और हत्याकांड के आरोपियों को कंडा जेल पहुंचाया गया। रात 11 बजे सीबीआई के तीन सदस्यों के साथ इन आरोपियों को लाया गया। अभी तक गुड़िया के साथ हुए दुराचार और हत्या का मामला नहीं सुलझ पाया है। सीबीआई की टीम लगातार हलाइला के चक्कर काट रही है। एक के बाद एक लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी बार-बार इसकी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दो बार महासू स्कूल पहुंची टीम
गुड़िया मामले में दो बार सीबीआई की टीम महासू स्कूल पहुंची जहां गुड़िया पढ़ती थी। गुड़िया मामले में कहीं से सुराग मिल सके, इसके चलते छात्रों और स्कूल अध्यापकों से बातचीत की जा रही है। परिजनों से भी करीब पांच बार पूछताछ हो चुकी है।