{"_id":"597f6ab34f1c1b54728b469b","slug":"21501522611-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में एक सितंबर से शुरू होंगी कक्षाएं : वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में एक सितंबर से शुरू होंगी कक्षाएं : वीरभद्र
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में एक सितंबर से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए आवश्यक स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। अब तक 72 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा चुका है। उन्होंने चंबा वासियों मेडिकल कॉलेज खुलने की बधाई दी। कहा कि मेडिकल कॉलेज भविष्य में जिला का नाम रोशन करेगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को मिंजर खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मिंजर खेल समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति काफी समृद्ध है। यहां आयोजित होने वाले अनगिनत मेले और त्यौहार लोक संस्कृति के परिचायक हैं। इन्हें संरक्षित किया जाना चाहिए।
..........
चौगान से किए उद्घाटन-शिलान्यास
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चौगान मैदान से ही उद्घाटन और शिलान्यास किए। तीसा दौरा रद्द होने के बाद चौगान से ही 23 करोड़ी की योजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ से बने डिग्री कॉलेज भवन तीसा, एक करोड़ 16 लाख की लागत से निर्मित चिनवास पुल और 65 लाख से बने बड़ा नाला पुल का लोकार्पण किया। तीसा नाला पर बनने वाले डबल लेन पुल (5.89 करोड़), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बौंदैंडी (45 लाख), तरेला पुल (3.28 करोड़) और भंगी पुल (1.96 करोड़) के शिलान्यास भी किए।
.....
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, डलहौजी की विधायक आशा कुमारी, पीसीबी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य वन विकास निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज, जिप अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर, उपायुक्त सुदेश मोख्टा, एसपी वीरेंद्र तोमर और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य अनिल ओहरी आदि मौजूद रहे।