फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   2021 Kargil Vijay Diwas: martyr soldier Pradeep kumar family story

कारगिल विजय दिवस 2021: एक बेटा शहीद हो गया, दूसरे की भी हो गई मौत

Mon, 26 Jul 2021 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रामशहर (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, रामशहर (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Jul 2021 12:26 PM IST
सार

बड़े भाई को सरकारी नौकरी मिल गई थी, लेकिन चार साल पहले बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। शहीद प्रदीप कुमार का विवाह नहीं हुआ था।

विज्ञापन
2021 Kargil Vijay Diwas: martyr soldier Pradeep kumar family story
शहीद सैनिक प्रदीप कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामशहर के पंदल गांव के कारगिल शहीद सैनिक प्रदीप कुमार के पिता को बुढ़ापे में सहारा देने वाले दोनों बेटों में से कोई नहीं बचा है। एक बेटा शहीद हो गया था। दूसरे की बीमारी से मौत हो गई। अब बुढ़ापे में दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे का ख्याल रख रहे हैं। शहीद के नाम पर की गई सरकार की घोषणाएं तो सभी पूरी हो गईं, लेकिन दो दशक बाद भी डिस्पेंसरी शुरू नहीं हो पाई। 

विज्ञापन


पंदल गांव के प्रदीप कुमार पुत्र जगन्नाथ कौशल नौ अगस्त, 1999 को कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। इसके बाद बड़े भाई को सरकारी नौकरी मिल गई थी, लेकिन चार साल पहले बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। शहीद प्रदीप कुमार का विवाह नहीं हुआ था। बड़े भाई की तीन बेटियां और सबसे छोटा एक बेटा है। वह अभी स्कूल में पढ़ रहा है। शहीद के नाम स्कूल, सड़क, गैस एजेंसी व भाई को नौकरी मिल गई थी।
विज्ञापन


जगन्नाथ कौशल की पुत्रवधू रामशहर में बच्चों को पढ़ाने के लिए वहीं रहती है। दोनों बुजुर्ग पंदल गांव में रह रहे हैं।  जगन्नाथ कौशल ने बताया कि अब उनके पास कुछ नहीं रहा है। दोनों बेटे छोड़कर चले गए। डिस्पेंसरी का भवन तो बना दिया है, लेकिन वह चाहते हैं कि उनके रहते हुए यह शुरू हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed