फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   निजी स्कूलों की लूट- छात्र अभिभावक मंच

सरकार और विभाग की ढील से बेलगाम हैं निजी स्कूल

Thu, 18 Apr 2019 11:41 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों की लूट- छात्र अभिभावक मंच
सांकेतिक तस्वीर

निजी स्कूलाें की मनमानी और फीस तथा शुल्क के साथ कमीशन के गोरखधंधे के खिलाफ आंदोलनरत छात्र-अभिभावक मंच ने आरोप लगाया है कि निजी और कान्वेंट स्कूलों के प्रति हमेशा सरकारों और विभाग का नरम रुख रहा है। यही वजह है कि आज तक निजी स्कूल बेलगाम हैं। हर साल फीस में मनमर्जी से बढ़ोतरी कर अभिभावकों की जेब पर सेंध लगा रहे हैं। मंच ने धमकी दी है कि जल्द कार्रवाई न की तो तीसरे चरण का आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


मंच संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा कि चार साल पहले ही निजी और कान्वेंट स्कूलों के निरीक्षण को कमेटियां बनी थीं लेकिन चार सालों में एक भी स्कूल का निरीक्षण नहीं किया गया। यह निजी स्कूलों को लूट की खुली छूट देने का एक तरीका था। यही वजह रही कि शहर के बड़े नामी स्कूलों में फीस के रूप में की जाने वाली वसूली कई गुणा बढ़ा दी। चार साल पहले ही यदि निजी स्कूलों को इंस्पेक्शन के दायरे में लाया जाता तो आज इनकी मनमानी न चल रही होती तो उन्हें लूट की छूट न मिलती।
विज्ञापन


मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा कि निजी स्कूलों को हमेशा विशेष तवज्जो दी जाती रही है। शिक्षा विभाग के फैसले और कानून लागू करने का डंडा सिर्फ सरकारी स्कूलों पर चला है। पीटीए गठन हो या फिर कोई और नियम, निजी स्कूलों में इनको लागू करवाने की शिक्षा विभाग ने गंभीरता से कभी कोशिश नहीं की। सरकार का रवैया भी ढीला रहा। निजी स्कूल सब मैनेज करते रहे हैं। शिक्षा निदेशालय के अधिकारी भी इन स्कूलों में हाथ डालने से कतराते हैं। शिक्षा अधिकारी भी निजी स्कूल प्रबंधनों की ऊंची पहुंच और स्कूल में पढ़ रहे अधिकारियों के बच्चों के चलते निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय प्राइवेट स्कूलों की निरीक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक करें
छात्र-अभिभावक मंच ने शिक्षा विभाग के सौजन्य से निजी स्कूलों के निरीक्षण को बनाई 72 टीमों और उनके निरीक्षण को अभिभावकों का गुस्सा शांत करने का तरीका करार दिया है। मंच संयोजक विजेंद्र मेहरा का कहना है कि यदि इन 72 टीमों ने स्कूलों में गंभीरता से निरीक्षण किया, फीस से संबंधित आंकड़े एकत्र कर उनका मूल्यांकन या उसे स्टडी किया है तो शिक्षा निदेशक उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने चाहिए।

साथ ही ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई भी की जानी चाहिए। महज इंस्पेक्शन करवाने के बाद यदि शिक्षा विभाग चुप्पी साध लेगा तो फिर छात्र और उनके अभिभावक किससे कार्रवाई की उम्मीद करें। विभाग के इस रवैये से तो यह महज चुनाव के समय आम जनता और हर घर से जुड़े फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर प्रदेश की जनता में व्याप्त गुस्से को शांत करने का ड्रामा अधिक लग रहा है।

मंच के पास प्रदेशभर से आ रही शिकायतें
मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि आठ अप्रैल के बाद प्रदेशभर में किए निजी स्कूलों के निरीक्षण में छोटे निजी स्कूलों में जाकर औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। बड़े स्कूलों को अभी तक छूट दी जा रही है। मंच के पास रोजाना प्रदेश के चंबा, डलहौजी, पौंटा साहिब, नालागढ़, बद्दी, शिलाई रामपुर और पालमपुर सहित जगह-जगह से फीस बढ़ोतरी से परेशान अभिभावकों की शिकायतें आ रही हैं।


मंच ने दी तीसरे चरण के आंदोलन की धमकी
मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा कि यदि विभाग सही में अभिभावकों और छात्रों के हित के लिए काम कर रहा है तो 8 से 11 अप्रैल तक स्कूलों की इंस्पेक्शन की रिपोर्ट सार्वजनिक करें। बताएं कि कितने स्कूल अधिक फीस वसूलने वाले हैं, इनके खिलाफ अगला कदम क्या होगा और कब तक फीस वापस होगी। यदि ऐसा जल्द न किया तो तीसरे चरण का आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed