{"_id":"5ca79558bdec2214787e43dd","slug":"201554486616-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मी की लिखित माफी के बाद थमा विवाद, निगम प्रशासन ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कर्मी की लिखित माफी के बाद थमा विवाद, निगम प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Sat, 06 Apr 2019 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में भाजपा की महिला पार्षद से दुर्व्यवहार करने के मामले में जारी विवाद थम गया है। महिला कर्मी ने अपनी गलती मानते हुए लिखित में माफी मांगी है। पार्षद ने भी विवाद खत्म करने की बात कही है। उधर नगर निगम प्रशासन ने महिला कर्मचारी को चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में ऐसी कोई शिकायत आई तो उसे चार्जशीट किया जा सकता है। शुक्रवार को भाजपा पार्षद इस मामले पर प्रशासन का रुख जानने के लिए निगम कार्यालय पहुंचे। यहां आयुक्त से अपडेट ली।
विज्ञापन
पार्षदों ने महिला कर्मचारी की ओर से दिया गया जवाब भी पढ़ा। इसमें महिला कर्मचारी ने माना कि उससे गलती हुई और भूलवश उसने दुर्व्यवहार कर दिया। पार्षद इस जवाब से संतुष्ट दिखे। पार्षद कमलेश मेहता ने कहा कि कर्मचारी ने अपनी गलती मान ली है तो उन्हें भी यह मामला आगे नहीं बढ़ाना। हालांकि, आयुक्त पंकज राय का कहना है कि अभी कर्मचारी के जवाब को लीगल एग्जामिन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जल शाखा में पार्षद से किया था दुर्व्यवहार
जल शाखा में जूनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात महिला कर्मचारी पर पार्षद से दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे। महिला कर्मी ने मौखिक तौर पर तो माफी मांगी थी लेकिन लिखित माफीनामा देने से इंकार कर दिया था। आयुक्त ने जब कारण बताओ नोटिस जारी किया तो कर्मचारी ने इसके जवाब में माना कि उससे गलती हुई है और फिर से माफी मांग ली।
विज्ञापन