हिमाचल की संस्कृति के संरक्षण के लिए महिलाओं की भागेदारी जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में शुक्रवार को इनर व्हील क्लब शिमला और एक निजी कंपनी की ओर से हिमाचली संस्कृति को प्रोत्साहन देने तथा महिला सशक्तिकरण पर आधारित ग्रीन हिमाचल पेजेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनर व्हील क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अमर उजाला ने अपने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत बतौर मीडिया पार्टनर के रूप में सहयोग किया।
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान को महिलाओं और युवतियों ने नारी गरिमा के प्रति आत्मविश्वासी बताया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर और इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मीनाक्षी महाशय ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। डॉ. डेजी ठाकुर ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया और कहा कि आगे बढ़ने के लिए प्रदेश की महिलाओं को सशक्त रहना जरूरी है।
दिव्या ठाकुर बनी ग्रीन हिमाचल पेजेंट की विजेता
हिमाचल की संस्कृति के संरक्षण के लिए महिलाओं की भागेदारी जरूरी है। इसके अलावा मीनाक्षी महाशय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवतियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिलती है।
कार्यक्रम में करीब 93 महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कंपनी की निदेशिका नितिका सूद बंटा, इनर व्हील क्लब की सचिव नमिता नाग और डिंपल ठाकुर और नगर निगम के उपमहापौर राकेश शर्मा मौजूद रहे।
ग्रीन हिमाचल पेजेंट कार्यक्रम में ग्रीन हिमाचल क्वीन का खिताब मंडी की दिव्या ठाकुर ने जीता। किन्नौर की चेल्सी नेगी उपविजेता बनीं। ग्रीन हिमाचल ट्रेडिशनल क्वीन में आकांक्षा सूद विजेता और चंडीगढ़ की पल्लवी सोनी उपविजेता रहीं।
ब्यूटीफुल स्माइल प्रतियोगिता में शिमला की कृत्तिका वर्मा विजेता चुनी गईं। इसके अलावा डायनामिक पर्सनेलिटी प्रतियोगिता में चौपाल की रितिका कामंटा और ब्यूटीफुल हेयर कुल्लू आनी की ओजवस्वीन ठाकुर को विजेता के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान इन सुंदरियों को पुरस्कार देकर सम्मानित