फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जिला अदालत युग मामला

युग अपहरण और हत्या मामले में 6 अगस्त को आ सकता है फैसला

Fri, 27 Jul 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Jul 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
जिला अदालत युग मामला

राजधानी में 2014 में हुए चार वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या मामले पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। इसमें जुर्म के तीनों आरोपियों को पेश किया गया।

विज्ञापन


दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं ने पूछे गए बिंदुओं पर अपना अपना स्पष्टीकरण पेश किया। अदालत ने अब इस केस में छह अगस्त का दिन फैसले के लिए मुकरर किया है। इस दिन इसमें अदालत का फैसला आ सकता है।
विज्ञापन


सूरज की मौत मामले में सुनवाई अब 7 को- गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या प्रकरण में पकड़े गए आरोपी सूरज की हिरासत में हुई मौत मामले को लेकर वीरवार को सीबीआई की विशेष अदालत में आरोपी पुलिस एसआईटी के सदस्यों को पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के लिए मुहैया करवाए आठ में से पांच अधिवक्ताओं ने पैरवी करने से इंकार किए जाने पर अदालत ने जिला लीगल एड सर्विस को आरोपियों को वकील मुहैया करवाने के निर्देश दिए।

अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए सात अगस्त की तिथि तय की है। सुनवाई के दौरान आरोपी आईजी के अदालत में केस से डिस्चार्ज करने से संबंधित दी गई अर्जी पर मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अपना जवाब दायर किया।


इस पर अदालत ने आरोपी आईजी को सात अगस्त तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है। अगली सुनवाई में आरोपी आईजी अदालत में जांच एजेंसी द्वारा दायर किए जवाब के संदर्भ में अपना पक्ष लिखित रूप में पेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed