फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मेयर के साथ होने वाले भरयाल दौरे से पार्षदों ने बनाई दूरी

मेयर के साथ होने वाले भरयाल दौरे से पार्षदों ने बनाई दूरी

Mon, 02 Jul 2018 11:53 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
मेयर के साथ होने वाले भरयाल दौरे से पार्षदों ने बनाई दूरी

मेयर-डिप्टी मेयर और भाजपा पार्षदों के बीच जारी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाराज पार्षद महापौर के साथ सोमवार को होने वाले भरयाल दौरे से किनारा कर सकते हैं। इनका कहना है कि वे मेयर और डिप्टी मेयर के साथ दौरे पर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


डैमेज कंट्रोल की यह तरकीब काम नहीं आने वाली। भरयाल में प्रदेश का आधुनिक कूड़ा संयंत्र स्थापित किया गया है। शहर से निकलने वाला रोज का करीब 70 टन कूड़ा इसी प्लांट को भेजा जाता है। यहां इस कूड़े से बिजली तैयार की जाती है। हालांकि, पिछले कुछ माह से तकनीकी खराबी के चलते विद्युत उत्पादन का काम ठप बताया जा रहा है। निगम प्रशासन ने शनिवार को ही इस दौरे की योजना बनाई है।

विज्ञापन

 

इसमें मेयर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा समेत सभी पार्षदों को भरयाल ले जाया जाना है। मेयर ऑफिस से बाकायदा सभी पार्षदों को इस बारे में फोन पर सूचना भी दे दी गई है। देखना रोचक होगा कि सोमवार को कितने पार्षद दौरे के लिए पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन पार्षदों ने भी किया किनारा
विपक्षी पार्षदों ने भी दौरे से किनारा कर लिया है। कांग्रेस पार्षद राकेश चौहान ने कहा कि मेयर के दौरे से उन्हें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन वे खुद इस दौरे पर नहीं जा रहे। कहा कि पार्षदों को संयंत्र दिखाने के बजाय इनके साथ वार्डों में जाना चाहिए जहां महीनों से कूड़ा नहीं उठ रहा। पहले शहर में सफाई व्यवस्था देखी जानी चाहिए। पार्षद अर्चना धवन, माकपा पार्षद शैली शर्मा भी फिलहाल दौरे पर नहीं जा रही हैं।


जल्द मंत्री से मुलाकात कर सकता है नाराज गुट
भाजपा के नाराज पार्षदों का गुट जल्द ही शिक्षा मंत्री और सरकार से भी मिल सकता है। ये सभी पार्षद अभी भी महापौर को हटाने पर अड़े हैं। अगले सदन से पहले ये एक बार फिर सरकार और संगठन पर दबाव बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed