{"_id":"5a0c7a2e4f1c1bd1408b6cf6","slug":"201510767150-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सुध लेने आखिर दफ्तर से बाहर निकलीं मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सुध लेने आखिर दफ्तर से बाहर निकलीं मेयर
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था की सुध लेने के लिए आखिर बुधवार को शहर की मेयर अपने दफ्तर से बाहर निकल ही आईं। नगर निगम के पार्षदों ने मेयर ऑफिस के बाहर धरना देने का एलान किया था, जिसके बाद मेयर ने बैनमोर और जाखू वार्ड का निरीक्षण किया। मेयर ने निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टरों को दो दिन के भीतर सफाई व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए। बैनमोर वार्ड से नगर निगम के पूर्व पार्षद अनूप वैद्य ने मेयर को वार्ड में खस्ताहाल सफाई व्यवस्था की स्थिति से अवगत करवाया। अनूप वैद्य ने बताया कि बोथवेल में मशोबरा व्यू से डोर टू डोर गारबेज कलेक्टर भाग गए हैं, इसे लेकर मेयर को जानकारी दी गई। वार्ड में हिल साइड पर फैली गंदगी की सफाई का भी आग्रह किया गया। झाड़ियों के नीचे फैली गंदगी की सफाई और झाड़ियां कटवाने की भी अपील की गई। मेयर ने जाखू वार्ड का भी दौरा किया। जाखू की पार्षद अर्चना धवन ने मेयर को लक्कड़ बाजार और कॉस्ट ऑफन में कूडे़ के ढेर दिखाए। अर्चना धवन ने बताया कि मेयर ने दो दिन में पूरी सफाई करवाने का आश्वासन दिया है। अगर नगर निगम का स्टॉफ सफाई करने आता है तो मैं खुद भी उनके साथ सफाई करूंगी। निरीक्षण के दौरान निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर भी मौजूद रहे।
पहले किसी ने सूचना ही नहीं दी : मेयर
नगर निगम की मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ने को लेकर पहले किसी ने सूचना नहीं दी। पार्षदों ने सूचित किया तो तुरंत निरीक्षण कर अफसरों को दो दिन में व्यवस्था सुधारने के आदेश दे दिए हैं। हर समस्या का समाधान धरना दे कर नहीं होता। छोटी मोटी दिक्कत होती रहती है। बातचीत से ही समस्या का हल होता है।
विज्ञापन
पहले किसी ने सूचना ही नहीं दी : मेयर
नगर निगम की मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ने को लेकर पहले किसी ने सूचना नहीं दी। पार्षदों ने सूचित किया तो तुरंत निरीक्षण कर अफसरों को दो दिन में व्यवस्था सुधारने के आदेश दे दिए हैं। हर समस्या का समाधान धरना दे कर नहीं होता। छोटी मोटी दिक्कत होती रहती है। बातचीत से ही समस्या का हल होता है।
विज्ञापन